उत्तरप्रदेश में एक भाई ने महज 6 फीट जमीन के लिए अपनों पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी। आरोपी​ हिस्ट्रीशीटर है। इस हादसे से पूरा उत्तरप्रदेश में हड़कंप मच गया है।

लखनऊ. उत्तरप्रदेश के लखनऊ एक भाई ने महज 6 फीट जमीन के लिए अपनों का ही खून कर दिया। जमीनी विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने राइफल से शुक्रवार दोपहर बाद कुछ साथियों के साथ चचेरे भाई के घर पहुंचकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिससे घर की चौखट से लेकर दीवारें तक खून से रंग गई। एक साथ्ज्ञ तीन लोगों की हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला

घटना यूपी के लखनऊ में स्थित गांव मोहम्मदनगर की है। यहां महज 6 फीट जमीन के विवाद के चलते हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का फरीद खान से विवाद चल रहा था। फरीद रिश्ते में लल्लन का दामाद था। जिस जमीन का विवाद चल रहा है। उसमें दो पक्षों का और भी हिस्सा है। ये जमीन मीठेनगर में है जहां जमीन की पैमाइश शुक्रवार को होनी थी। मौके पर फरीद के अलावा अन्य दोनों पक्ष भी मौजूद थे। जहां पैमाइश को लेकर विवाद हुआ। विवाद होता देख फरीद वापस लौट गए। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर लल्लन फरीद को इस विवाद की जड़ मान रहा था। जब फरीद वहां से घर लौट गया तो लल्लन अपने बेटे फराज खान और अन्य साथियों के साथ फरीद के घर पहुंच गया। जहां ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। जिसमें फरीद के चाचा मुनीर 55 वर्ष, फरीद के बेटे हंजला और फरीद की पत्नी फरहीन 35 वर्ष की मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात

इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यहां शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि लल्लन खान ने जिनकी हत्या की है। उसमें फरहीन उसकी भतीजी है। हंजला नाती और मुनीर चचेरे भाई है।