इकौना में एक ग्राम प्रधान पत्नी को उसके पति ने घर में कैद कर रखा था और प्रताड़ित करता था। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसे जलाने की कोशिश की और उसका कान भी काट दिया।

इकौना. यूपी पुलिस ने ग्राम प्रधान के साथ अत्याचार करने वाले पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने पत्नी को घर में कैद करने के साथ ही जलाया और कान भी काट दिया था। बड़ी मुश्किल से महिला मंगलवार को आरोपी के चुंगल से बचकर निकली और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 दिन से कर रखा था कैद

यूपी के इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली कलां निवासी ग्राम प्रधान ने पुलिस को बताया कि पति बलराम पासवान ने जुल्म की सारी हदें पार कर दी थी। पिछले 15 दिन से उसे कैद कर रखा था। भोजन-पानी भी कभी कभार देता था। मंगलवार सुबह आरोपी ने प्लास्टिक जला कर दोनों हाथों को जला दिया और चेहरे पर भी जलती प्लास्टिक डाल दी, इससे उसका चेहरा झुलस गया था। इतने पर भी जब आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने हंसिए से एक कान भी काट दिया।

दूसरे के घर में छुपकर बचाई जान

पति के अत्याचार से परेशान ग्राम प्रधान ने कैद से छूटकर गांव के एक घर में छुपकर अपनी जान बचाई। महिला की दुर्दशा देखकर किसी ने इकौना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इकौना लाकर अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति बलराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तारी के लिए दबिश में जुट गई। बुधवार को पुलिस ने इण्डियन बैंक सेमगढ़ा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस केस में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, निरीक्षक दिलीप कुमार यादव, उपनिरीक्षक रामप्रसाद यादव, उपनिरीक्षक विशाल शुक्ला आदि का सराहनीय काम रहा।

यह भी पढ़ें : धन के लिए महिलाएं सौंप देती थी तन, धनवर्षा कराने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

बलराम ने की दो शादियां

जानकारी के अनुसार वर्तमान में ग्राम प्रधान महिला की शादी करीब 16 साल पहले बलराम पासवान के साथ हुई थी। जिसके तीन बच्चे हैं। इस शादी के 6 साल बाद वह गांव की दूसरी महिला को चूड़ी पहनाकर घर ले आया था। उसके भी तीन बच्चे हैं। पीड़ित महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि बलराम कभी महिला को मायके नहीं आने देता देता है। वह मायके जाने की जिद करती है। तो उसके साथ मारपीट करता है।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष