मथुरा के जंगलों में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस बीच गोली लगने से एक बदमाश भी घायल हुए है। कुल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मथुरा: जंगलों में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। मौके पर पुलिस के पहुंचने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया है और 15 तमंचों के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को देखते ही शुरू हुई फायरिंग, गोली लगने से 1 बदमाश घायल

मामले को लेकर एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि थाना जैंत क्षेत्र के वृंदावन के निकट धौरेरा गांव में जंगल में हथियार बनाने की फैक्ट्री को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी। इसी बीच जब पुलिस मौके पर पहुंची तो 3 लोगों के द्वारा अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। एसओजी और थाना जैंत की संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की गई तो मौके पर अकरम, भोला और नीरज देशी तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। मामले में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि जंगल में पुलिस पहुंची तो अकरम, भोला और नीरज ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने बचाव का प्रयास करते हुए जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में अकरम के बाएं पैर में गोली लगी है। अकरम के घायल होते ही भोला और नीरज ने भी तमंचा लहराना सुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी हुए बरामद

पुलिस ने घायल अकरम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है जबकि भोला और नीरज को जैंत थाने ले जाया गया है। वहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। अकरम, भोला और नीरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री को भी खंगाला। यहां खुले आसमान के नीचे हथियार बनाए जा रहे थे। मौके पर 15 बने और अधबने तमंचे, खोखा कारतूस और 20 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। जबकि अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: महराजगंज में 9 और कुशीनगर में 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर, गोरखपुर में भी पटरी से उतरीं व्यवस्थाएं