Most Popular CM Of India: सी-वोटर सर्वे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है। ममता बनर्जी दूसरे और चंद्रबाबू नायडू तीसरे स्थान पर रहे। जानिए टॉप-10 सीएम की पूरी लिस्ट।
Most Popular Chief Minister In India: राजनीति में मुख्यमंत्री का पद सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारी तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह जनता के भरोसे और लोकप्रियता का पैमाना भी होता है। समय-समय पर देश के अलग-अलग राज्यों में सीएम की लोकप्रियता बदलती रहती है। हाल ही में सी-वोटर द्वारा कराए गए एक सर्वे ने यह साफ कर दिया है कि इस समय देश का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है।
सबसे आगे योगी आदित्यनाथ
सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मुख्यमंत्री माना गया है। लगभग 36 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को "देश का बेस्ट सीएम" चुना है। लगातार विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था पर पकड़ और मजबूत नेतृत्व ने योगी को पहले स्थान पर पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: गजब की होगी Lucknow Metro की Blue Line, सफर बनेगा फास्ट और मस्त!
ममता बनर्जी दूसरे स्थान पर
इस सर्वे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दूसरा स्थान मिला है। उन्हें लगभग 13 प्रतिशत लोगों ने सबसे लोकप्रिय सीएम माना है। बंगाल की राजनीति में उनकी पकड़ और जनता से जुड़ाव उनकी लोकप्रियता का बड़ा कारण बताया जा रहा है।
चंद्रबाबू नायडू तीसरे नंबर पर
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को देशभर के 7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। टेक्नोलॉजी और विकास योजनाओं को लेकर उनकी छवि मजबूत नेता की रही है, जिसके चलते वे इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं।
नीतीश कुमार और एम.के. स्टालिन टॉप-5 में
चौथे स्थान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं जिन्हें 4.3% लोगों ने भरोसेमंद नेता माना है। वहीं पांचवें स्थान पर तमिलनाडु के सीएम एम.के. स्टालिन हैं जिन्हें 3.8% लोगों ने सबसे अच्छा मुख्यमंत्री चुना।
बाकी मुख्यमंत्री भी शामिल
सर्वे में छठे नंबर पर केरल के सीएम पिनाराई विजयन रहे, जिन्हें 3% लोगों ने पसंद किया। सातवें स्थान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को 2.8% वोट मिले। आठवें पायदान पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को 2.7% वोट हासिल हुए। नौवें नंबर पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और दसवें स्थान पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जगह बनाई।
यह सर्वे साफ करता है कि देशभर में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता केवल उनके राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। योगी आदित्यनाथ का पहले स्थान पर आना इस बात का सबूत है कि देश की जनता उन्हें न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के सबसे मजबूत और भरोसेमंद मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है।
यह भी पढ़ें : पहली बार मेरठ में! एक ही जगह पर फ्लैट, शॉपिंग मॉल और इंडस्ट्री हब, जानें पूरी डिटेल्स
