उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने एक साल की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वृद्धा पर रंगादरी लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं। जबकि वो ना तो ठीक से चल सकती और ना ही वो देख सकती है।

कानपुर, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसकी उम्र 100 साल है। वृद्धा की हालत यह है कि वह ठीक अपने दम पर पैदल नहीं चल सकती है, और ना ही आखों से देख सकती है। फिर भी उस पर संगीन अपराध करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि महिला पर रंगदारी लेने का आरोप लगा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एफआईआर दर्ज होने के बाद कमिश्नर ऑफिस पहुंची महिला

दरअसल, कानपुर जिले की कल्याणपुर पुलिस ने जिस बुजुर्ग महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है वह मिर्जापुर नई बस्ती की रहने वाली है। जिसका नाम चंद्रकली नाम है। महिला के जब इसके बारे में पता चला तो वह अपने परिवार के साथ पुलिस कमिश्रर से मिलने के लिए पहुंची। पुलिस ने वृद्धा समेत कृष्णमुरारी और अन्य लोगों पर शिकायत दर्ज की है। जिन पर रंगदारी वा अन्य अपराध के आरोप लगे हैं।

महिला के खिलाफ कमिश्रर ने दिए सख्त जांच के आदेश

बता दें कि यह पूरा मामला एक पलॉट पर कब्जे को लेकर है। इसी जमीनी विवाद के चलते कल्याणपुर पुलिस ने दो पक्षों पर मामला दर्ज किया है। दोनों ही पक्षों की तरफ से क्रॉस रिपोर्ट लिखवाई गई है। जिसमें कृष्णमुरारी, चंद्र कली समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। मामले को गंभीर लेते हुए पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी कल्याणपुर का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में एक पक्ष ने महिला पर रंगदारी लेने का आरोप लगाया है। जिसे गंभीरता से लेते जांच शुरू कर दी गई है। अगर इस मामले में महिला दोषी पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।