यूपी के जिले कानपुर में महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म करने के साथ कई गंभीर आरोप लगाए है। इसके अलावा पीड़िता ने दो साल बाद पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में एक बार फिर वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर के घाटमपुर निवासी महिला ने दरोगा पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के एक साल बाद भी पुलिस ने न तो उसे गिरफ्तार किया और न ही निलंबन की कोई कार्रवाई की। अब पीड़ित महिला पुलिस कमिश्नर के सामने गुहार लगा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के खिलाफ लिखवाया धोखाधड़ी का मुकदमा

पीड़ित महिला ने घाटमपुर पुलिस पर दरोगा को बचाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सीपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि पति रेलवे में नौकरी करते हैं। उन्होंने एक जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कैलाश से किया था। उसके बाद उसकी नीयत बदल गई। इतना ही नहीं उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा पति के खिलाफ लिखवा दिया। पुलिस ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। मगर दरोगा संतोष करील ने फिर से विवेचना का आदेश करा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और घाटमपुर पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही है।

रिवाल्वर दिखाकर महिला से किया दुष्कर्म

महिला ने आरोप लगाया कि इसी की आड़ में रिवाल्वर दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार एक महीने पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वह आगे कहती है कि संतोष कुरील खुद को फोरेंसिक विभाग में तैनात बताता है। इसके अलावा वह कहती है कि संतोष, कैलाश और अवधेश के खिलाफ 22 मार्च 2023 को घाटमपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें आरोपियों पर दुष्कर्म, वसूली करना, जान से मारने की धमकी समेत अपहरण के इरादे से कैद करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज, 50 हजार इनाम की राशि को बढ़ाकर अब एक लाख करने की तैयारी