कासगंज में एक युवक ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए खुद को कफन में लपेटकर सड़क पर लेटकर मृत होने का नाटक किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कासगंज. (उत्तर प्रदेश), अभी तक आपने देखा और सुना होगा कि लोगज सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने के लिए अपनी जान तक में जोखिम में डाल देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने कुछ ऐसा कर दिया कि उसे जेल जाना पड़ा। युवक ने बीच सड़क खुद के 'मरने' का वीडियो बनवाया। कफन लपेटकर वो सड़क पर लेट गया...कई लोगों को तो लगा कि वह सचमुच मर गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस वाले देखते रहे वो करता रहा ड्रामा

दरअसल, यह घटना कासगंज जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के राज कोल्ड तिराहे की बताई जा रही है। जहां एक ने अपने लाइक और व्यूज बढ़ाने के साथ फेमस होने के लिए मरने का वीडियो शूट किया था। हैरानी की बात यह है कि वह कफन लपेट कर सड़क पर लेट गया और पास में तैनात ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनकर उसका तमाशा देखते रही। युवक की हरकतों को देखने के लिए सड़क पर लंबा जाम लग गया, लेकिन किसी ने उसे नहीं रोका।

एक वीडियो बनाया और जाना पड गया जेल

वीडियो बनने के बाद वह एक मुर्दे की तरह अर्थी से जब खड़ा हुआ तो कइयों को लगा कि मरने के बाद कोई जिंदा हो गया है। कइयों ने तो यह लाइन सोशल मीडिया पर तक पोस्ट कर दी। लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपी पर कार्रवाई की गई। अब पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया है। साथ ही उन पुलिसवालों से भी पूछताछ की जा रही है कि जिन्होंने इस युवक को ऐसा करने से रोका नहीं और उसे यह सब क्यों करने दिया गया। वहीं शहर के अन्य लोगों को भी जिला प्रशासन ने हिदायत दी है कि अगर किसी और ने इस तरह की हरकत की तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े-चलती बस में इंस्पेक्टर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे