यूपी के कासगंज में एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोर की प्रेमिका ने भी सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।

कासगंज: जनपद में एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले किशोरी ने रस्सी का फंदा बनाकर अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी डाला। किशोर की मौत होने के बाद परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं इस बारे में जब किशोरी को जानकारी लगी तो उसने भी अपने घर में साड़ी से फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। किशोरी को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच में लगी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ ही कदमों की दूरी पर है किशोरी का भी घर

आपको बता दें कि सहावर क्षेत्र के गांव का निवासी 17 वर्षीय दुर्गेश जयपुर में रहकर साड़ियों की कढ़ाई का काम करता है। होली पर वह अपने घर आया हुआ था। यहां किशोरी के साथ उसका प्रेम संबंध था। दोनों के बीच में फोन पर बातचीत भी होने लगी। गांव में दोनों के घर के बीच में लगभग दो सौ कदम का ही फासला था। दोनों एक ही जाति के भी थे। किशोर ने अपने घर में किशोरी के साथ विवाह करने को लेकर बातचीत की। उसकी बात सुनकर परिजन नाराज हो गए और शादी से इंकार कर दिया। इसी से नाराज किशोर ने यह कदम उठा लिया।

किशोर ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर लगाया स्टेटस

शनिवार को किशोर ने उस दौरान सुसाइड किया जब घर पर महिलाएं ही थी और बाकी लोग काम से बाहर गए ङुए थे। उसने दोपहर में अपने कमरे में रस्सी से फंदा बनाया और उसकी फोटो खींचकर फेसबुक के स्टेटस पर लगाई। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। घर की महिलाओं की जानकारी पर पुरुष आए और उन्होंने शव को फंदे से उताकर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं इस बारे में जानकारी लगते ही किशोरी ने भी अपने घर में सुसाइड का प्रयास किया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया।

रातभर तड़पती रही कांटों ने फेंकी गई किशोरी, आरोपियों की कहानी पर पुलिस का शक बरकरार