यूपी के कुशीनगर में एक दुल्हन का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। युवती जयमाला के बाद गायब हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

कुशीनगर: दूल्हे को जयमाला डालने के बाद अचानक गायब हुई दुल्हन का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। जयमाला के बाद दुल्हन लहंगे में ही घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। अगली सुबह उसका शव गांव के बाहर ही लहंगे की चुनरी के सहारे लटका पाया गया। शव जमीन से तकरीबन 15 फीट की ऊंचाई से लटक रहा था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रस्मों से पहले ही गायब हो गई दुल्हन

घटना चौरा खास थाना क्षेत्र के बिन टोला गांव से सामने आई। जहां पर एक युवती की बारात आने के बाद विवाह की रस्में शुरू हुई। रात 11 बजे दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दुल्हन को स्टेज से घर ले जाया गया। रात लगभग 1 बजे दुल्हन को वापस रस्मों को लिए बुलाया गया तो वह कमरे में नहीं थी। मामले की जानकारी लगने के बाद घराती और बराती दोनों ने दुल्हन की तलाश शुरू की। दुल्हन का कहीं भी पता न लगने पर उसकी छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवा दी गई।

युवती के घरवालों से पूछताछ कर रही पुलिस

शादी की अगली सुबह दुल्हन का शव गांव के खेतों की ओर एक बरगद के पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। शव को देख ग्रामीणों ने तुरंत लड़की के घरवालों को जानकारी दी। मौके पर बराती और घराती भी पहुंचे। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच लड़की के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से बाराती और घराती सभी हैरान हैं। आखिर युवती ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया यह सवाल भी लोगों के जहन में है। पुलिस परिजनों ने यह भी पूछताछ कर रही है कि कहीं जबरदस्ती तो युवती की शादी नहीं करवाई जा रही थी।

शादी की सालगिरह का चल रहा था जश्न, डीजे पर डांस करते हुए दवा कारोबारी की हुई मौत, देखें Video