2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार पार्टी कार्यालय पर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के नाम का प्रत्याशी के रूप में ऐलान किया है। वे वर्तमान में लखनऊ मध्य विधानसभा सीट से विधायक हैं। जिन्हें अब सांसद बनाने की तैयारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैबिनेट मंत्री रह चुके मेहरोत्रा

आपको बतादें कि सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा समाजवादी पार्टी की सरकार रहने पर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इस कारण पार्टी को उन पर काफी विश्वास है। इसी के चलते उनका नाम लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किया गया है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अखिलेश यादव को रविदास पर विश्वास

अखिलेश यादव को विधायक रविदास मेहरोत्रा पर काफी भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे संघर्ष शील नेता है। रविदास मेहरोत्रा के नाम का ऐलान होने के बाद उनके समर्थकों द्वारा बधाईयां देना शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने उड़ाया भगवान राम का मजाक, कहा- लाशों की प्राण प्रतिष्ठा कर दो, ताकि....Watch Video

251 बार जा चुके जेल

आपको बतादें कि जिस रविदास मेहरोत्रा का नाम अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किया है। वे विभिन्न आंदोलनों में अभी तक करीब 251 बार जेल जा चुके हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सीट गठबंधन से सपा जीतेगी।

यह भी पढ़ें: कोटा में कोचिंग कर डॉक्टर बनने आए स्टूडेंट ने किया सुसाइड, होस्टल में लगाई फांसी