यूपी में मंगलवार को सीएम के जनता दरबार से निकली एक महिला ने खुद को आग लगा ली। लोगों ने महिला को बचाया, तब तक वह 80 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

लखनऊ. सीएम के जनता दरबार में मंगलवार को पहुंची एक महिला ने अपने आप को आग लगा ली। महिला द्वारा की गई आत्मदाह की कोशिश पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनवाई नहीं होने से नाराज थी महिला

जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक महिला अपने एक साल के बेटे को लेकर उन्नाव से लखनऊ गई थी। वह सीएम योगी के जनता दरबार में पहुंची। वहां से बाहर निकलने के बाद महिला ने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के समीप खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। बताया जा रहा है कि आत्मदाह की कोशिश में महिला करीब 80 प्रतिशत जल गई है। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाकर महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

Scroll to load tweet…

अखिलेश यादव ने कही ये बात

इस घटना के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा-भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होतर, अपने दुधमुँहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया। भाजपा के लिए जनता, सिर्फ़ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव ख़त्म मतलब जनता से सरोकार ख़त्म।

यह भी पढ़ें : फतेहपुर DM का गुस्सा, धक्का मारने पर युवक को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

महिला का जीवन बचाने सर्वश्रेष्ठ करवाएं इलाज

महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के ख़िलाफ़, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे।

यह भी पढ़ें : Video में देखें बुलंदशहर में पुलिस का कारनामा, पहले युवक को फंसाया, अब खुद फंसी