यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोमती नगर मामले पर संज्ञान लेते हुए आज विधानसभा में अपनी बात कही। उन्होंने कहा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ न्यूज। यूपी की राजधानी में बीते दिन मूसलाधार बारिश के दौरान गोमती नगर थाना क्षेत्र में ताज होटल के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर हुड़दंग किया। उन्होंने सड़क से गुजरने वालों के साथ बदतमीजी की। महिलाओं तक को नहीं बक्शा। मामले में लापरवाही बरतने पर SHO गोमती नगर और चौकी प्रभारी समेत पूरे कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। DCP ईस्ट, ADCP ईस्ट और ACP गोमती नगर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ने खुद इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में कहा-"घटना की सूची मेरे पास आई है। इसमें दो आरोपी शामिल हैं। पहला - पवन यादव और दूसरा - मोहम्मद अरबाज। सभी पर बुलेट ट्रेन चलेगी, सद्भावना ट्रेन नहीं। महिला की सुरक्षा हमारे लिए बड़ा मुद्दा है। मैंने हर एक बेटी और बहन को आश्वस्त किया है। मामले को गंभीरता से लिया है, इसलिए पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया है। जो भी व्यक्ति अराजकता पैदा करने की कोशिश करेगा, वो भुगतेगा।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोमती नगर मामले में एक्शन में पुलिस

JCP क्राइम आकाश कुलहरि ने बताया-"जांच के लिए पांच टीमों का गठन हुआ है। अभी तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा 10 लोग ऐसे भी हैं, जिनके नाम और पते की जानकारी मिल चुकी है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" बता दें कि घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सड़क पर आते-जाते लोगों को परेशान किया जा रहा था। इतना ही नहीं, जो लोग कार से जा रहे थे उनके दरवाजे खोलकर उनपर भी पानी फेंका जा रहा था।

Scroll to load tweet…

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC की ओर से मुस्लिम पक्ष को झटका, कृष्ण जन्मभूमि केस में सुनाया फैसला