MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • विदाई से पहले दुल्हन डालने पहुंची वोट तो कहीं मचा रहा हंगामा-तस्वीरों में देखिए UP निकाय चुनाव का नजारा

विदाई से पहले दुल्हन डालने पहुंची वोट तो कहीं मचा रहा हंगामा-तस्वीरों में देखिए UP निकाय चुनाव का नजारा

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में नगर निकाय चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग चल रही है। बांदा में सजी, धजी दुल्हन पति के साथ वोट डालने पहुंची तो देखने वाले हैरान रह गए। दूल्हे के साथ सात फेरे लेने के बाद दुल्हन विदाई से पहले वोट डालने पहुंची थी।

3 Min read
Author : Rajkumar Upadhyaya
| Updated : May 11 2023, 04:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
विदाई से पहले दुल्‍हन ने डाला वोट
Image Credit : twitter

विदाई से पहले दुल्‍हन ने डाला वोट

दुल्हन ने वोट की कीमत समझी और विदाई से पहले वोट डालने आ गई। दुल्‍हन अपनी मॉं और पति के साथ वोट डालने पहुंची थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
शादी से पहले मतदान
Image Credit : twitter

शादी से पहले मतदान

हाथरस निकाय चुनाव में पूजा ने शादी के पहले मतदान किया। उसने सासनी के जूनियर हाई स्कूल स्थित पिंक बूथ पर वोट डाला। हाथ में चूड़ियां और मेंहदी रचा कर मतदान करने पहुंची पूजा ने बताया कि उनकी आज शाम को शादी है। उससे पहले उन्होंने वोट डाल कर अपनी कर्तव्य निभाया।

311
दिव्‍यांग ने बलिया पुलिस को कहा-थैंक्‍यू
Image Credit : twitter

दिव्‍यांग ने बलिया पुलिस को कहा-थैंक्‍यू

बलिया में पुलिस ने एक दिव्यांग बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर मतदान कराया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रसड़ा नगरपालिका पोलिंग बूथ पर पुलिस की मदद के लिए दिव्यांग बुजुर्ग ने बलिया पुलिस को थैंक्यू कहा।

411
बुजुर्ग मतदाताओं के लिए नहीं दिखी व्‍यवस्‍था
Image Credit : twitter

बुजुर्ग मतदाताओं के लिए नहीं दिखी व्‍यवस्‍था

अमेठी में निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर मतदान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की तैयारियां सामने आ गई। जब एक बुजुर्गों को परिजन अपने गोद में लेकर मतदान के लिए पहुंचे। मुसाफिरखाना नगर पंचायत के पिंक बूथ पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं दिखी।

511
व्‍हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग
Image Credit : twitter

व्‍हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग

एक बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ व्‍हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची।

611
वोटर लिस्‍ट से मतदाताओं के नाम गायब होने पर हंगामा
Image Credit : twitter

वोटर लिस्‍ट से मतदाताओं के नाम गायब होने पर हंगामा

पीलीभीत नगर पालिका इलाके के बूथ 18 पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। सैकड़ों मतदाताओं ने बीएलओ पर पर्ची नहीं देने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख ​मजिस्ट्रेट ने बीएलओ को तलब किया और मतदाताओं की पर्ची बनवाई। कई बूथों पर इसलिए हंगामा होता रहा, क्योंकि वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब थे।

711
फूट-फूटकर रोईं सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा
Image Credit : twitter

फूट-फूटकर रोईं सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा

बुलंदशहर की सपा प्रत्याशी अर्चना पांडा फूट-फूटकर रोती दिखी। वह नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं। उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने गुंडे बुला रखे हैं।

811
वोटिंग के पहले फायरिंग
Image Credit : twitter

वोटिंग के पहले फायरिंग

कानपुर में निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार के पति को कथित तौर से गोली मारने की घटना सामने आई है। मतदान से पहले हुए इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा है। जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला घाटमपुर नगर पालिका का है। अध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार स्नेहलता यादव के पति गजराज यादव पर को गोली मारी गई है, जो उनके बांए हाथ में लगी है। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस इस वारदात को संदिग्ध मानकर अपनी पड़ताल कर रही है।

911
Bjp MLA और BSP प्रत्याशी पति में तीखी झड़प
Image Credit : twittter

Bjp MLA और BSP प्रत्याशी पति में तीखी झड़प

गाजियाबाद में बीजेपी एमएलए नंद किशोर गुर्जर और बसपा प्रत्याशी के पति असद अली में तीखी झड़प हुई। लोनी इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने असद को बाहर का रास्ता दिखाया।

1011
BJP MLA और उनकी पत्नी नहीं डाल सके वोट
Image Credit : twitter

BJP MLA और उनकी पत्नी नहीं डाल सके वोट

कानपुर के बिल्हौर से बीजेपी विधायक राहुल सोनकर का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिला। उनकी पत्नी का नाम भी सूची में नहीं है। मायूस और नाराज होकर पति पत्नी मतदान केंद्र से लौटे। ​वोटर लिस्ट में नाम नहीं हो पाने की वजह से वोट नहीं डाल सके।

1111
कन्नौज में हंगामा
Image Credit : twitter

कन्नौज में हंगामा

कन्नौज में मतदान के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। सपा प्रत्याशी ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने बवाल मचा रहे लोगों को खदेड़ा।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

RU
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
सुबह फोन पर बात... फिर यमुना में समा गई 18 साल की छात्रा! पीछे छोड़ गई दुपट्टा, अंगूठी और कई सवाल
Recommended image2
UP: भाइयों को राखी बांधने जा रही थी पूनम, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि परिवार टूट गया
Recommended image3
राखी की खुशियों के बीच मचा कोहराम! घर के आंगन में अचानक धंसी जमीन, 18 साल की बेटी की दर्दनाक मौत
Recommended image4
Yogi Adityanath: रक्षाबंधन पर योगी को राखी बांधने पहुंचीं बच्चियां, CM ने भी की दिल खोलकर बातचीत
Recommended image5
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved