लखनऊ में मामूली विवाद के बाद एक पत्नी ने अपने पति की जुबान को काट लिया। पति की जुबान कटकर गिरने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: ठाकुरगंज के राधाग्राम मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच हुई विवाद के बाद हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां झगड़े के दौरान पत्नी ने पति की जुबान को दांत से काट लिया। इसके चलते जुबान नीचे गिर गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह पूरी घटना लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से सामने आई है। घटना के बाद घायल पति का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं महिला का पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के दो साल बाद ही दोनों के बीच हो गया विवाद

मामले को लेकर इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने जानकारी दी कि महिला सलमा राधाग्राम कॉलोनी की रहने वाली है। तीन साल पहले उसका विवाह तकिया के रहने वाले मुन्ना के साथ में हुआ था। मुन्ना पेशे से मजदूरी का काम करता है। दोनों के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। इसी के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। इन दोनों के दो बच्चे मुन्ना के घर पर ही रहते हैं। सलमा और मुन्ना दोनों गुरुवार को बच्चों से मुलाकात करने के लिए गए हुए थे। यहीं बच्चों से मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया।

मारपीट के बाद दांत से काट ली पति की जुबान

मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद के बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच सलमा ने दांत से मुन्ना की जुबान काट ली। विवाद सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जब जुबान कटे होने की बात जानी तो वह भी हैरान रह गए। इस बीच किसी तरह से बीच-बचाव करवाकर दोनों को अलग किया गया। घायल मुन्ना को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। मुन्ना की हालत गंभीर होने के चलते उसका इलाज जारी है। वहीं इस बीच सलमा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुन्ना की हालत ठीक होने के बाद उससे मामले की जानकारी की जाएगी।

गांव के बाहर खेत में मिला युवक का शव, जानिए क्यों प्रयागराज पुलिस को अपनों पर भी हो रहा शक