Basant panchami third amrit snan : वसंत पंचमी पर महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान। लाखों श्रद्धालु पहले ही डुबकी लगा चुके हैं, करोड़ों और के आने की उम्मीद। नागा साधुओं का जुलूस और कड़े सुरक्षा इंतजाम।

Basant panchami third amrit snan : महाकुंभ 2025 में वसंत पंचमी के दिन संगम तट पर तीसरा और आखिरी अमृत स्नान हो रहा है। संगम नोज पर जबरदस्त भीड़ जुट रही है, और श्रद्धालु रातभर से ही संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे थे। अब तक 12.45 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं और आज के दिन 3 से 4 करोड़ लोगों के संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखाड़ों की तैयारी और स्नान की शुरुआत

महाकुंभ के इस अहम स्नान पर्व के लिए 13 अखाड़ों ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेंगे। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि जो जहां स्थान पा सके, वही स्नान करे।

नागा साधुओं का गदा लहराते हुए स्नान के लिए निकलना

इस विशेष मौके पर, नागा साधु भी गदा लहराते हुए संगम स्नान के लिए निकल चुके हैं। स्नान से पहले इन साधुओं ने पूजा की और फिर अखाड़े के अन्य साधुओं के साथ संगम में डुबकी लगाने के लिए तैयार हो गए हैं। नागा साधु अपनी अनूठी वेशभूषा और गदा के साथ संगम तट पर श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh 2025 Live: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए निकले अखाड़े

सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम

महाकुंभ के इस ऐतिहासिक दिन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। संगम क्षेत्र की निगरानी 2750 CCTV कैमरों से की जा रही है। सुरक्षा बलों को श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि इस पर्व के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

अब तक महाकुंभ में 34.97 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं

महाकुंभ 2025 में अब तक कुल 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वसंत पंचमी के इस दिन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है और यह महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व के रूप में याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : बसंत पंचमी स्नान पर IAS भानु चंद्र गोस्वामी ने संभाली कमान!