पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने संगम (Sangam) में पवित्र डुबकी लगाई और वोटिंग का आनंद लिया। उन्होंने भोजपुरी में लोगों से संवाद कर माहौल को और खास बना दिया। पढ़ें पूरी खबर। 

Mahakumbh 2025: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह (RPN Singh) सोमवार को प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ में पहुंचे। बीजेपी सांसद ने संगम (Sangam) में पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने वोटिंग (Boating) का भी आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने भोजपुरी में स्थानीय लोगों से बातचीत कर एक अलग ही माहौल बना दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संगम में आरपीएन सिंह का श्रद्धापूर्वक स्नान

आरपीएन सिंह ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इसके बाद उन्होंने ईश्वर से देश और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा: यह सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आत्मिक शुद्धि का अवसर भी है।

Scroll to load tweet…

भोजपुरी में संवाद

संगम स्नान के बाद आरपीएन सिंह ने वहां के प्रसिद्ध वोटिंग (Boating) का आनंद लिया। नाव पर सवार होकर उन्होंने संगम क्षेत्र का भव्य दृश्य निहारा और श्रद्धालुओं से संवाद किया। आरपीएन सिंह ने भोजपुरी में संवाद कर माहौल को और खास बना दिया। संगम में डुबकी लगाने के बाद स्थानीय लोगों से भोजपुरी भाषा में बातचीत से वहां मौजूद लोग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा: हमरा खातिर ई बहुत गौरव के बात बा कि हमनी के ई पवित्र धरती पर आके संगम में स्नान कइनी। ई जगह संस्कृति, आस्था आ परंपरा के प्रतीक बा।

पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं आरपीएन

आरपीएन सिंह पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। ओबीसी समाज के बड़े चेहरे के रूप में गिने जाने वाले आरपीएन सिंह, कांग्रेस के मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। भारतीय जनता पार्टी ने आरपीएन सिंह को राज्यसभा में भेजा है।

महाकुंभ 2025 में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

महाकुंभ के चलते संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। महाकुंभ 2025 में अभी तक 60 करोड़ के आसपास लोग स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन महाकुंभ का समापन होगा। महाशिवरात्रि के दिन एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। प्रशासन से लेकर रेलवे तक संभावित भीड़ को देखते हुए तैयारियों में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

महाकुंभ में बॉलीवुड का जलवा: अक्षय, कटरीना और सोनाली ने लगाई आस्था की डुबकी!