Maharajganj News: महाराजगंज में एक नई दुल्हन शादी के दो दिन बाद कुछ ऐसा किया जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। 

Maharajganj News: महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने कुछ ऐसा काम किया जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया। शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से फरार हो गई। जाते-जाते वह अपनी ननद के सारे गहने भी समेट कर ले गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है रामपुर बल्डीहा का पूरा मामला? 

यह पूरा मामला रामपुर बल्डीहा का है। यहां रहने वाले एक शख्स की शादी 7 फरवरी को कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। 10 फरवरी को जब वह पहली बार अपने ससुराल आई तो घर में काफी भीड़ भाड़ थी। इसी बीच उसकी ननद ने अपने जेवर सुरक्षित रखने के लिए उसके कमरे में रखवा दिए। लेकिन किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह सोना-चांदी कुछ ही घंटों में गायब हो जाएगा।

गहने लेकर फरार हुई दुल्हन

पति ने अपनी पत्नी के मायके वालों पर संलिप्तता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस अजीबो-गरीब घटना से गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने शादी में अपनी पत्नी तो तीन लाख पचास हजार रुपए के गहने दिए थे और करीब दो लाख पचास हजार के गहने उसकी बहन के पास थे। आरोप है कि 11 फरवरी की रात करीब आठ बजे पूरा परिवार रात के खाने की तैयारियों में व्यस्त थे। तभी नई दुल्हन ने पूरा जेवर समेटा और वहां से फरार हो गई। 

यह भी पढ़ें: सॉरी मम्मी पापा...JEE एग्जाम में फेल होने पर इंजीनियरिंग छात्रा का खौफनाक कदम

घरवालों ने कहा- हमें कोई मतलब नहीं है

परिवार ने पूरी रात दुल्हन की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। जब ससुराल पक्ष ने मायके में जाकर पूछताछ की तो वहां कुछ भी पता नहीं चला। ससुराल वालों से इस बारे में बात की, तो लड़की के माता-पिता और भाई ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अब उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है और दोबारा वहां न आने की हिदायत दी। इस बयान के बाद युवक को संदेह है कि उसके ससुराल वाले भी इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। इस पर थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।