Mahashivratri mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। 3 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे।

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुंभ 2025 का अंतिम स्नान हो रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। सुबह 4 बजे से ही वह प्रशासन के साथ सक्रिय हैं, अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं और पूरे आयोजन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

3 करोड़ श्रद्धालु संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी

महाशिवरात्रि के इस महास्नान में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में संगम स्नान कर चुके हैं। संगम किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है, हर-हर महादेव के जयघोष से प्रयागराज गूंज उठा है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ पर अमेरिका की नजर! कोलंबिया यूनिवर्सिटी करेगी ये चौंकाने वाली रिसर्च

गोरखनाथ मंदिर में की शिव आराधना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शिव आराधना कर महाशिवरात्रि के इस महापर्व की शुरुआत की। वहां से उन्होंने महाकुंभ, काशी और अयोध्या की व्यवस्थाओं पर भी नज़र बनाए रखी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा: "महाकुंभ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!"

21.46 घंटे का पुण्यकाल, श्रद्धालु लेंगे पवित्र डुबकी

महाशिवरात्रि के दिन इस बार 21.46 घंटे का पुण्यकाल बन रहा है, जो इसे और अधिक पवित्र बना रहा है। इस शुभ योग में श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के साथ ही महाकुंभ 2025 का आज आधिकारिक समापन हो रहा है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है। सीएम योगी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mahashivratri Snan LIVE: महाशिवरात्रि पर महास्नान, 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने किया स्नान