उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक मामला सामने आया है। यहां चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले एक युवक की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से कट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब 25 वर्षीय रिजवान बाइक से अपने काम पर जा रहा था। रिजवान एक प्राइवेट ब्लड लैब में सैंपल कलेक्शन का काम करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाइनीज मांझे से कटी गर्दन

जिला हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गन्दूनगला गांव के निवासी रिजवान अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर वापस लौट रहे थे।जैसे ही दोनों युवक हरोडा फ्लाईओवर के पास पहुंचे, बाइक सवार रिजवान के गले में चाइनीज मांझा फंस गया, जो पतंग में लगा हुआ था। इस कारण दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, और रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में विदेशी लड़की ने इंडियन बॉय से की शादी, कन्यादान की सबसे ज्यादा चर्चा

युवक की हालत नाजुक

हादसे के दौरान चाइनीज मांझा से उसकी गर्दन पर लगा कि उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि रिजवान के गले पर 20 से 25 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक है। उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में कई लोगों की मौत चाइनीज़ माँझे की चपेट में आने के बाद हुई है। इसके बाद पुलिस ने चाइनीज़ माँझे के खिलाफ अभियान चलाया है लेकिन इसके बावजूद भी इस तरीके की घटनाएं नहीं रुक पा रही है।