उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार रात मेनका गांधी कीचड़ में फिसलने से गिर पड़ीं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। कीचड़ में उनकी गाड़ी फंस गई थी। मेनका गांधी गाड़ी से उतरकर पैदल ही रास्ता पार करने जा रही थीं।

सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार रात मेनका गांधी कीचड़ में फिसलने से गिर पड़ीं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। कीचड़ में उनकी गाड़ी फंस गई थी। मेनका गांधी गाड़ी से उतरकर पैदल ही रास्ता पार करने जा रही थीं। रास्ते में कीचड़ भरा हुआ था। उनके बॉडीगार्ड्स समीप ही थे। अचानक पैर फिसलने से मेनका गांधी कीचड़ में जा गिरीं। हालांकि इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर संभालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कीचड़ में गिरने पर भड़की मेनका गांधी

सुलतानपुर में सोमवार को दिनभर बारिश होती रही। देर शाम मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं। वे शहर के घासीगंज वार्ड में कैंपेन के लिए जा रही थीं, तभी कीचड़ में फिसलकर गिर गईं। यहां से भाजपा ने सुल्तानपुर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को नगर पालिका का प्रत्याशी बनाया है। मेनका गांधी उन्हीं के चुनाव प्रचार के लिए देर शाम वार्ड नंबर 15 घासीगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करने पहुंची थीं। उनके साथ में भाजपा विधायक विनोद सिंह भी मौजूद थे। कीचड़ में गिरने के बाद मेनका गांधी भड़क उठीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी।

विधायक विनोद सिंह भी बारिश में भींगते हुए पैदल ही सड़क पार करके निकले थे। इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। लोगों का कहना है भाजपा की चेयरमैन बबीता अग्रवाल दावा करती हैं कि उन्होंने 5 साल विकास काम कराए हैं, तब स्थिति यह है। यहां सांसद और विधायक दोनों भाजपा से हैं।

उधर, नुक्कड़ सभा में मेनका गांधी ने कहा कि वे इस शहर को हरा-भरा बनाएंगी। सुल्तानपुर को ऐसा शहर बनाएंगी, जहां लोग खुशी से रह सकें। लोग बाहर से आएं तो कहें कि देखो कितना सुंदर शहर है। मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में आवारा जानवरों के लिए एक बड़ तबेला और 27 पार्क बनाने का ऐलान किया।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें

मुंबई का Viral Video: जब बीच रास्ते खराब हो गई बस, पैसेंजर उतरकर मारने लगे धक्का, ट्रांसजेंडर भी पीछे नहीं रहा

लुधियाना गैस लीक कांड-30 सेकंड में खड़े-खड़े गिरकर मरने लगे थे लोग, पुलिसवाले बचाने पहुंचे, तो वे भी बेहोश हो गए