यूपी के मेरठ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। हालांकि इस घटना के बाद पड़ोसियों में भी दहशत का माहौल देखा गया।

मेरठ: पॉश इलाके आबूलेन स्थित बिंदल वाली गाली के पास रविंद्रपुरी इलाके में एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। उसने इस घटना को अपने ही घर में अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी मायके चली गई थी और इसी के चलते वह नाराज था। घटना के दौरान युवक ने जमकर शराब पी और खुद को आग के हवाले कर लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फायर ब्रिगेट की टीम ने आग पर पाया काबू

पड़ोसियों ने आग लगने की घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण करने में टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया है। युवक को डॉक्टरी के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने युवक की इस हरकत के पीछे का कारण गृह कलेश बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक पहले भी पत्नी से मारपीट करता था और युवक की हरकतों से परेशान होकर ही वह वहां पर गई थी।

घटना के बाद पड़ोसियों में भी दिख रहा डर

मामले को लेकर एसपी पीयूष कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि मामले में कोई भी तहरीर किसी के द्वारा युवक के खिलाफ नहीं दी गई है। फिलहाल सामने आई घटना को लेकर युवक के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। वहीं युवक की ओर से इस तरह से खुद को आग लगाए जाने के बाद पड़ोसी भी हैरान हैं। उनका कहना है कि युवक पहले घर के अंदर मारपीट की घटना को अंजाम देता था हालांकि अब उसकी घटना से आस पड़ोस के लोगों को भी नुकसान होने की आशंका सामने आई है। युवक के द्वारा इस तरह से आग लगाने की घटना से भारी नुकसान हो सकता था।

यूपी में 1282 पहुंची एक्टिव केस की संख्या, लगातार जारी है कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी