यूपी के मेरठ से रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही भाभी का ​अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर 16 दिनों तक उससे रेप करता रहा। परिजनों की तरफ से विवाहिता के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

मेरठ। यूपी के मेरठ से रिश्ते को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही भाभी का ​अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर 16 दिनों तक उससे रेप करता रहा। परिजनों की तरफ से विवाहिता के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिसिया जांच में पीड़िता की लोकेशन मेरठ में मिली। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी फरार चल रहा है, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाभी को बहला फुसलाकर ले गया था दिल्ली

भाभी को मॉं का दर्जा दिया गया है। देवर-भाभी के रिश्ते में मिठास के साथ सम्मान का अनोखा रंग होता है। पर दिल्ली से सामने आई इस घटना ने समाज के ताने-बाने को अपवित्र करने का काम किया है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीया भाभी को देवर दिल्ली से बहला फुसलाकर ले गया और मेरठ में उसके साथ 16 दिनों तक रेप करता रहा।

पुलिस ने मेरठ से छुड़ाया, आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, देवर ने पीड़िता को बहला फुसलाकर दिल्ली से अपहरण कर ले गया। परिजनों ने पीड़िता के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की। इस दौरान पीड़िता की लोकेशन मेरठ में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाकर रखी गई पीड़िता को छुड़ाया। आरोपी ने पीड़िता को 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। हालांकि, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले की​ शिकायत उत्तर पूर्व जिला पुलिस ने दर्ज की थी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।