केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। छोटे भाई विक्रांत ने उस रात कॉल पर मृतक से हुई बातचीत में की कुछ हैरान करने वाली बातें बताई हैं।

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। किलर कोई और नहीं, उसके तीन दोस्त शमीम, अंकित और अजय ही निकले। जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में विनय की हत्या की गई थी। इस बीच छोटे भाई विक्रांत ने उस रात कॉल पर मृतक से हुई बातचीत में की कुछ हैरान करने वाली बातें बताई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मंत्री कौशल किशोर विवाद, विनय श्रीवास्तव मर्डर मिस्ट्री

छोटे भाई विक्रांत ने मीडिया से कुछ बातें शेयर की हैं। उसने बताया कि 31 अगस्त-1 सितंबर की दरमियानी रात को उसने 1.20 बजे विनय को मोबाइल लगाया था। जब वो विनय से बात कर रहा था, तब पीछे से कुछ झगड़े की आवाजें आ रही थीं। इस बारे में उसने विनय से पूछा भी था। सुबह सवा चार बजे मंत्री के बेटे विकास कौशल को अंकित ने फोन करके बताया कि विनय को गोली लगी है।

कौशल किशोर के घर पर BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव मर्डर CCTV फुटेज

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पुलिस को CCTV फुटेज हाथ लगे हैं, जिनमें दो अन्य युवक अरुण उर्फ बंटी और सौरभ घटनास्थल से निकलते दिख रहे हैं। सुबह 4.7 बजे विनय भी वहां से निकलते दिखा। अचानक घर के अंदर से किसी ने उसे पुकारा। वो वापस चला गया। इसके बाद उसकी हत्या हो गई।

लखनऊ विनय श्रीवास्तव हत्याकांड अपडेट

विनय श्रीवास्तव मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास का दोस्त था। 1 सितंबर की दरमियानी रात विकास की लाइसेंसी पिस्टल से ही उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि विनय और उसके तीन दोस्तों शमीम, अंकित और अजय ने रात को पार्टी की थी। जुआ खेलते हुए विनय का झगड़ा हो गया। विनय श्रीवास्तव मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास के साथ ही रहता था। विकास किशोर पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें

लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री के घर BJP कार्यकर्ता को गोली मारने के पीछे निकला BIG GAME

लखनऊ में मिनिस्टर के घर मर्डर: भाई ने खोला-'पिछले गेट से घुसे Killer का राज़'