- Home
- States
- Uttar Pradesh
- नोएडा फिल्म सिटी एक्सीडेंट: रैम्प पर कैटवॉक कर रही थी मॉडल, तभी ऊपर आ गिरा लाइटिंग पोल, Shocking Photos
नोएडा फिल्म सिटी एक्सीडेंट: रैम्प पर कैटवॉक कर रही थी मॉडल, तभी ऊपर आ गिरा लाइटिंग पोल, Shocking Photos
दिल दहलाने वालीं ये तस्वीरें नोएडा फिल्म सिटी में रविवार(11 जून) को फैशन शो के दौरान एक मॉडल पर लाइटिंग ट्रस टूल(Lighting Truss Tool-लाइटिंग के सपोर्ट के लिए पोल) टूटकर गिर जाने से हुई मौत के घटनाक्रम की हैं।

नोएडा. दिल दहलाने वालीं ये तस्वीरें नोएडा फिल्म सिटी में रविवार(11 जून) को फैशन शो के दौरान एक मॉडल पर लाइटिंग ट्रस टूल(Lighting Truss Tool-लाइटिंग के सपोर्ट के लिए पोल) टूटकर गिर जाने से हुई मौत के घटनाक्रम की हैं। 24 साल की मॉडल वंशिका चोपड़ा सिटी-2, ग्रेटर नोएडा में रहती थी। हादसे में वंशिका के पीछे खड़ा एक अन्य मॉडल 35 वर्षीय बॉबी राज घायल हो गया। यह घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई थी।
पुलिस ने मॉडल वंशिका चोपड़ा(तस्वीर में) के भाई हर्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादस के समय स्टूडियो में करीब 130 लोग मौजूद थे। हर्ष ने कहा कि वो इस दर्द का बयां नहीं कर सकता है। वंशिका उसकी बहन, दोस्त और सहारा थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फैशन शो बगैर सिक्योरिटी इंतजाम के किया जा रहा था। लाइटिंग ट्रस का अच्छे से नहीं बांधा गया था। यानी वो लूज था। जब यह हादसा हुआ, तब मॉडल्स रिहर्सल कर रहे थे।
जैसे ही पोल मॉडल पर गिरा, आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मॉडल को नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
पुलिस इस मामले में फैशन शो के आर्गेनाइजर और लाइटिंग ट्रस लगाने वालों से पूछताछ कर रही है।
ADCP नोएडा शक्ति अवस्थी ने कहा- फिल्म सिटी के एक निजी स्टूडियो में चल रहे एक फैशन शो के दौरान लाइट गिरने से वंशिका चोपड़ा नाम की 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।