मोदीनगर में 11 वर्षीय शब्द हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मर्डर उसकी सौतेली मां ने ट्यूब पर सीखकर किया था। उसने यूट्यूब पर एक क्राइम शो देखकर मासूम की हत्या की थी। महिला ने अपनी सहेली की मदद से हत्या को अंजाम दिया था।

गाजियाबाद. मोदीनगर में 11 वर्षीय शब्द हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मर्डर उसकी सौतेली मां ने ट्यूब पर सीखकर किया था। उसने यूट्यूब पर एक क्राइम शो देखकर मासूम की हत्या की थी। आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। महिला ने अपनी सहेली की मदद से हत्या को अंजाम दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदीनगर शब्द हत्याकांड, सौतेली मां निकली कातिल

गाजियाबाद के मोदीनगर में 11 वर्षीय बच्चे शब्द की हत्या को लेकर पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बच्चे की हत्या उसकी सौतेली मां ने अपने सहेली के साथ मिलकर की दी। आरोपी महिलाओं ने शव को पत्थर से बांधकर सेफ्टी टैंक में फेंक दिया था। उसने हत्या का आइडिया यूट्यूब पर कोई क्राइम सीरियल देखकर लिया था। 

शब्द की हत्या करने के बाद शातिर महिला ने अपने पति और ससुर से बोला था कि शब्द लापता है। यही नहीं, उसने शब्द के किडनैपिंग की आशंका भी जताई थी। हालांकि तब आरोपी महिला ने सोचा था कि उसकी बातों पर सब भरोसा कर लेंगे, लेकिन पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सारी कहानी सामने आ गई। महिला ने सहेली पूनम वर्मा को भी मोबाइल पर क्राइम शो दिखाया था, ताकि वो उसकी मदद कर सके।

गाजियाबाद शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री

16 अक्टूबर को दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया था। सौतेली मां रेखा ने बताया कि शब्द अपने दोस्तों के साथ खेलकर शाम 4 बजे घर लौटा था। उसने शब्द को हलवा के बहाने अंदर बुलाया। इसी बीच पूनम ने उसे दबोच लिया।

रेखा ने बताया कि जब दोनों उसका गला दबा रहे थे, तब उसने अपन जान बचाने पूनम की नाक पर कोहनी दे मारी थी। इसके बाद रेखा ने चुनरी से उसका गला घोंट दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों उसका गला दबाकर रखे रहे। आरोपी महिलाओं ने करीब 3 घंटे तक शव को सोफे के नीचे छुपाकर रखा। उस समय पति राहुल सेन और ससुर महिपाल सैलून में काम पर थे। वे अकसर रात 10 बजे के बाद ही घर लौटते हैं। सास घरों में काम करती है। वो रात 9 बजे घर आती है।

मोदीनगर का शॉकिंग क्राइम, सौतेली मां ने किया बड़ा कांड

शब्द की लाश को छुपाने रेखा ने पूनम की मदद से शाम 6 बजे सेफ्टी टैंक का पत्थर तोड़ा। इसके बाद शव के साथ पत्थर बांधकर उसे टैंक में डाल दिया। राहुल सेन की शिकायत पर पुलिस ने जब आसपास के CCTV देखे, तो खुलासा हुआ कि बच्चा घर से बाहर नहीं निकला था। मोदीनगर ACP ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रेखा और पूनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में कई अहम गवाह मिले हैं।

यह भी पढ़ें

सुहागरात के 4 दिन बाद ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, मुरादाबाद की Shocking Love Story

जिस प्रेमिका को समझा कुंवारी, वो 2 पतियों को कोर्ट में नचा रही थी, बाराबंकी के दु:खी पति का किस्सा