लखनऊ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएशन के पाठयक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है।
पैगंबर मोहम्मद (Prophet Row) पर नूपुर शर्मा द्वारा किए गए कथित विवादित कमेंट को लेकर बीते शुक्रवार यानी जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। इस हमले के मास्टरमाइंड जावेद पंप को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब उसके घर पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।
बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ जुमे की नमाज़ के बाद प्रदर्शन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिस पर सपा सांसद डॉ एसटी हसन का भी बयान सामने आया है।
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्थरबाजी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी के प्रवक्ता घटिया बयानबाजी करते है उन पर कार्यवाही करना चाहिए। प्रदेश व देश के मुसलमान नूपुर शर्मा पर कार्यवाही चाहते है। भाजपा ने अगर नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर कार्यवाही कर दी होती तो कोई दंगा और पत्थरबाजी नहीं होती।
पीलीभीत में शादी के बाद विदा होकर मायके पहुंची युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसके बाद पति ने भी ज़हर खाकर की आत्महत्या।
कानपुर में हुई हिंसा के बाद एक बार फिर जुमे की नमाज में पथराव जैसी घटनाएं सामने आई। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब तक 300 के पार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में तेजी से उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में नमाज़ के बाद प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार दंगाईयों के खिलाफ कमर कस ली है और अधिकारों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
यूपी के इटावा जिले में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक पत्नी ने अपने ही पति को ममेरे भाई के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों का दो सालों से अवैध संबंध चल रहा था। मृतक पति ने दोनों को अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
यूपी के गौतमबुद्ध नगर (Gautambuddh Nagar) से अब डिजिटल रेप (Digital Rape) से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया। जहां प्ले स्कूल में पढ़ने वाली एक मासूम के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया। हालाकि, पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के कई करीबी अब पुलिस की नजर में है और उन सभी पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने विकास दुबे के बहन बहनोई की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया है। इस मामले में 36 आरोपी जेल में बंद है।