यूपी के मेरठ में एक पति की शिकायत को सुनकर पुलिस भी हैरान है। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी गर्भ में ही बच्चे को मार देती है। इसके साथ ही पति ने ससुरालवालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूपी के जिले देवरिया में तीन बच्चों की पोखरी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। इतना ही नहीं इस हादसे में तीन बच्चों की एक साथ मौत होने पर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से उनका नाम गायब है। जबकि इस लिस्ट में मुलायम सिंह यादव, आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, सपा के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव सहित कुल 40 नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ों में गाड़ी चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां जरा सी चूक का खामियाजा इंसान को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ता है। इस साल शुरुआती चार माह में ही 500 से अधिक सड़क हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
घाटमपुर साढ़ से जहानाबाद कोचिंग गई युवती का कत्ल करने वाला कोई और बल्कि उसका सिरफिरा आशिक निकला। वारदात को अंजाम देने में दोस्त और उसकी मां मददगार बनीं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया तो सिरफिरे आशिक का कबूलनामा सुनकर सभी दंग रह गए।
स्वामी प्रसाद मौर्य, सोबरन सिंह यादव, सहारनपुर से शाहनवाज खान शब्बू व सीतापुर के जासमीर अंसारी नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद चारो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया।
उन्नाव में फर्जी मुकदमे में फंसाने पर महिला ने सांसद से गुहार लगाई है। पुलिस चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है इसलिए महिला ने सांसद से गुहार लगाते हुए न्याय मांगा है। पीड़िता की बात को सुनकर सांसद ने एसपी को पत्र लिखा है कि विधिवत जांच की जाए।
कानपुर के चंद्रेश्वर हाते से लोगों का पलायन लगातार जारी है। इस बीच वहां रहने वाले बच्चे और महिलाएं घरों में कैद होकर रह गए हैं। मौजूदा हालात में उनके चेहरों पर डर का माहौल साफतौर पर देखा जा सकता है।
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल से अधिक तक महिला के साथ शारिरिक शोषण किया। पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के काट रही चक्कर काट रही है।
लखनऊ में बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सबको चौंका के रख दिया। पीजीआई इलाके में एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां की हत्या कर दी। बाद में पता चला मां का केवल कुसूर इतना था कि वह अपने 16 वर्षीय बेटे को पबजी खेलने से रोक रही थी।