वीडियो डेस्क। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में स्टंट के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने कई सियासी दिग्गजों को रामपुर आना शुरु हो चुका है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी गुरुवार तड़के सुबह रामपुर के लिए रवाना होई। इस दौरान रामपुर जाते समय हापुड़ रोड पर प्रियंका गांधी ने रास्ते में कार रुकवाई और खुद उतर कर कार की फ्रंट विंड स्क्रीन साफ करने लगी| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।