सीएमओ के अनुसार कोरोना से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार जलाकर ही किया जाएगा। वहीं स्थानीय प्रशासन ने यह भी दावा किया कि स्थानीय लोगों को अब कोई आपत्ति नहीं है। मंदिर प्रशासन का कहना था कि जैन साधुओं का कोई ठिकाना नहीं होता। उनका दाह-संस्कार मंदिर के परिसर में ही किया जाता है।
थानाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लागू लाक डाउन की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। महिला के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा था। दोनों पक्ष राजी थे इसलिए थाने में ही शादी करा दी। इस अनूठी शादी से पांच बच्चों को सहारा मिल गया है।
एम्बुलेंस सेवा से जुड़े लोगों ने कहा कि ऐसे दौर में भी वे लोग अपनी जान हथेली पर लेकर मरीजों को अस्पताल ले जाने और ले आने का कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके, उन्हें मास्क और सैनिटाइजर जैसी आवश्यक वस्तुएं भी नहीं मिल रहीं।हालांकि हड़ताल की जानकारी होने पर सरकार हरकत में आ गई है। प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनके हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या से सरकार भी परेशान है। इसके बचाव के लिए तमाम उपाय किए जा। सोमवार को 16 नए पॉजिटिव केस से सूबे में हड़कंप मचा रहा। इसमें सात नोएडा, छह मेरठ और एक-एक लखनऊ, आगरा व बुलंदशहर का मामला शामिल है
देवरिया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार में सालों के इन्तजार के बाद बेटे का जन्म हुआ। पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन में बेटे का जन्म होने के कारण उसके परिवार वालों ने बच्चे का नाम भी लॉकडाउन रख दिया
दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज जलसे की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है। इस जमात में शामिल होने वाले 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद से जमात में शामिल होने वाले लोग पुलिस के डर से अपने जान की परवाह किए बगैर छिपने लगे हैं
खुफिया तंत्र को जानकारी मिली कि केराकत कोतवाली के डेहरी निवासी मौलाना मुजीब अकील का जौनपुर शहर के बेग़मगंज (लाल दरवाजा) में मकान है। जहां किराए पर 14 बांग्लादेशी दो भारतीय गाइड के साथ ठहरे हैं। ये गाइड झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
(Uttar Pradesh ). कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए देश में चल रहा लॉकडाउन असरदार तो हो रहा लेकिन यह बहुत से लोगों के लिए बेहद परेशानी का कारण बन गया है। लॉकडाउन में दुकाने, सभी प्रतिष्ठान व कंस्ट्रक्शन सब कुछ बंद हैं। ऐसे में मजदूरी कर के परिवार चलाने वाले लोगों के लिए ये बेहद मुश्किल का दौर है। हांलाकि सरकार ऐसे लोगों की मदद को आगे आई है लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो अब भी सरकारी मदद से दूर हैं। ऐसे ही निराश्रित और जरूरतमंदों के लिए BJP का ये नेता फरिश्ता बन कर सामने आया है। वह लॉकडाउन के दौरान रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदो व असहायों को भोजन वितरित कर रहे हैं।
पति बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान एक बकरी खराब पड़े कुएं पर रखी करब पर चढ़ गई थी। बकरी को हांकने के प्रयास में गौतम बकरी समेत कुएं में गिर गया था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
लखनऊ (Uttar Pradesh)। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पांचवीं रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसकी खबर लगने पर कनिका कपूर के परिवार, फैंस और रिश्तेदार परेशान हैं। हालांकि इस बार संजय गांधी पीजीआई अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि डरने वाली कोई बात नहीं है। बता दें कि लंदन से मुंबई के रास्ते लखनऊ पहुंची कनिका बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कई पार्टीज में शामिल हुई थीं। इन पार्टियों में राजनीति के कुछ दिग्गज भी शामिल थे। जिनकी स्कैंनिंग भी हो चुकी हैं और रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि सभी को 14 दिनों तक घर में ही रहने को कहा गया है।