उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गढ़ मुक्तेश्वर में गंगा के तट पर शराब पीते कावड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात की है।
लगता है कि ड्यूटी से ज्यादा कुछ नौजवान पुलिसवालों को TIK TOK का चस्का लग गया है। यह कोई मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिसवालों के TIK TOK वीडियो आते रहे हैं। यह मामला यूपी के एटा का है।
उन्नाव रेप पीड़िता की चाची का बुधवार को शुक्लागंज गंगाघाट पर कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। रविवार को रायबरेली में हुए संदिग्ध रोड एक्सीडेंट में पीड़िता की चाची, मौसी और कार ड्राइवर की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट में रेप पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल है। दोनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
मुम्ताज सेन्ट्राल हॉल लाइब्रेरी से, चोरी की गई कीमती और तारीखी किताबें बरामद हुई हैं। पुलिस ने किताबों के साथ चार लाइब्रेरी संचालकों को भी हिरासत में लिया है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने रामपुर के सिविल लाइंस थाने में आजम खान के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। अब्दुल्ला पर पासपोर्ट बनवाने के लिए गलत जानकारी देने का आरोप है।
घटना बरेली की है जहां पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका और खुद भी कूद गया। घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। दोनों ने घर से भाग कर 27 जुलाई को शादी की है।
उन्नाव. पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को 12 जुलाई को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा था- उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो हमें धमका रहे हैं। कुछ लोग मेरे घर आते हैं, धमकाते हैं, और केस वापस लेने की बात कहते हैं।
28 जुलाई को रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी रेप पीड़िता। कार में उसकी मौसी, चाची और वकील भी थे। तभी गुरबख्शगंज में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। जबकि वकील और वो खुद घायल है।
थाना नगला खंगर क्षेत्र में डिवाइडर से टकराई इंजीनियर की इनोवा कार। तीन लोगों की मौके पर ही मौत। घायल बेटी को सैफई के अस्पताल में कराया गया भर्ती। मृतक की गाड़ी से 33 लाख 94 हजार 335 रुपए का मिला कैश।
एक शख्स ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। मामला उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का है। संतान न होने से दुखी था पति।