Gorakhpur nagar nigam chunav result 2023: गोरखपुर में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में वाराणसी से भाजपा के महापौर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव को हरा दिया है।
Jhansi nagar nigam chunav result 2023: झांसी नगर निगम सीट पर बिहारीलाल आर्य ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के बिहारी लाल को कुल एक लाख 23 हजार 451 वोट मिले।
Muradabad Nagar Nigam Chunav Result 2023: समाजवादी पार्टी के गढ़ मुरादाबाद से भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 3589 मतों से चुनाव जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। प्रयागराज से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी उमेशचन्द्र गणेश केसरवानी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अजय श्रीवास्तव को हराया।
Firozabad Nagar Nikay Chunav Result: फिरोजाबाद से बीजेपी मेयर प्रत्याशी कामिनी राठौर जीत गई हैं। उन्होंने मशरूर फातिमा को हरा दिया है।
यूपी निकाय चुनाव 2023 की काउंटिंग चल रही है। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायतें, ग्राम पंचायत के परिणाम आएंगे। उत्तर प्रदेश के शामली नगर पालिका की मतगणना शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में राजधानी लखनऊ से बीजेपी की उम्मीदवार सुषमा खरकवाल चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को करारी शिकस्त दी।
Saharanpur Nagar Nikay Chunav Result 2023: सहारनपुर सीट की मतगणना पूरी हो गई है। यहां बीजेपी कैंडिडेट अजय सिंह जीत गए हैं। अजय सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद को हरा दिया है।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज यानी शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। सभी सीटों पर परिणाम फाइनल भी हो गए हैं। जहां भाजपा बससे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यानि 17 नगर निगर निगम और नगर पालकिाओं में भाजपा ने कब्जा कर लिया है।