Mainpuri Nagar Panchayat Chunav Result 2023: मैनपुरी में 9 नगर पंचायत चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इसमें 5 सीटों पर भाजपा और तीन पर सपा को जीत मिली है. एक निर्दलीय के खाते में गई है।
Meerut nagar nigam chunav result 2023: मेरठ में मेयर पद पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने बाजी मारी ली है। यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार अनस दूसरे नंबर पर रहे।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में मथुरा से भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के तुलसीराम शर्मा को करारी शिकस्त दी।
सुमेरपुर नगर पंचायत की सीट इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। यहां पिता, बेटा, पति, पत्नी और सगे भाई तक मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंका। अध्यक्ष पद के लिए ही 40 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें 10 महिला प्रत्याशी भी हैं।
Agra Nagar Nigam Election Result 2023: आगरा में नगर निकाय चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां से भाजपा की हेमलता दिवाकर कुशवाह ने बाजी मार ली है। उन्होंने 1.13 लाख वोट से जीत हासिल की है।
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर परिषद की सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनथ सरकार ने ट्रिपल इंजन का नारा देकर 17 नगर निगम के मेयर पदों पर भगवा लहरा दिया है।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में कानपुर से भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडेय चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेयी को हराया।
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जीत गई हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की निसारा खान को शिकस्त दी।
कानपुर देहात के झींझक के गांधी नगर में बीजेपी की सोनी, डेरापुर के श्याम नगर में बीजेपी प्रत्याशी कमला देवी और रूरा के गणेश गंज में भाजपा के अंशुल बाजपेयी की जीत हुई है। 20 निर्दलीय सभासद चुन लिए गए हैं।