उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गाजियाबाद से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जीत गई हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की निसारा खान को शिकस्त दी। 

Ghaziabad Nagar Nigam Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में गाजियाबाद से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जीत गई हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की निसारा खान को शिकस्त दी। बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल ने 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे नंबर पर बसपा की निसारा खान और तीसरे स्थान पर सपा की पूनम यादव रहीं। कांग्रेस से पुष्पा रावत चौथे नंबर पर रहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

17 की 17 नगर निगमों में खिला कमल
सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए निकाय चुनाव में राज्य की 17 में से 17 नगर निगमों पर कमल खिल गया। यहां तक कि पिछली बार हाथ से निकल गए मेरठ-अलीगढ़ पर भी BJP ने इस बार कब्जा जमा लिया। वहीं विपक्षी पार्टियां धूल फांकती रहीं।

योगी बोले- UP में अब ट्रिपल इंजन सरकार
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर बीजेपी के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates