आगरा में मकान गिरने के बाद लोगों में पलायन का डर देखा जा रहा है। मकान गिरने के बाद लोगों को दहशत में पूरी रात गुजारनी पड़ी। मकानों में दरार आने के बाद महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
यूपी के अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद छात्रों ने जमकर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी को समर्थन बताया है। उन्होंने कहा कि आखिर धर्म के ठेकेदारों का पेट दर्द क्यों हो रहा है।
यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलवाई उन्हें भाजपा ने सम्मान देने का काम किया है। इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद पर भी निशाना साधा।
यूपी के अमरोहा में डीजे पर डांस को लेकर गांव के दो वर्गों में विवाद देखने को मिला। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं इस बीच गांव में फोर्स की तैनाती भी की गई है।
यूपी के मेरठ में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बड़े आराम से मौके से फरार भी हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि आशीष को कोर्ट की ओर से 8 हफ्ते के लिए रिहा किया जा रहा है। 1 सप्ताह के अंदर आशीष को यूपी और दिल्ली छोड़ना होगा।
लखनऊ विधानसभा में गणतंत्र दिवस के मौके पर योगी सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा मंत्री के बीच कुर्सी पर बैठने की होड़ का एक वीडियो सामने आया है। कुर्सी पर बैठने के लिए पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने मंत्री दानिश अंसारी के साथ बचकानी हरकत की।
उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर दो शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। नए मामले में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में NCC के छात्रों से 'अल्लाह-हू-अकबर' जैसे धार्मिक नारे लगाने से विवाद बढ़ गया है।
मुरादाबाद के भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीर सिंह सैनी को लश्कर-ए-खालसा के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई है। वीर सिंह व्हाट्सएप मैसेज, कॉलिंग कर धमकी दी जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी उन्हें धमकी दी जा चुकी है।