पंकज प्रसून, लाल किले से लेकर के कैंब्रिज विश्वविद्यालय तक अपनी कविताओं को पढ़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2020 का उत्तर प्रदेश भाषा सम्मान पंकज प्रसून को दिया था। वह कई टीवी शो भी कर चुके हैं।
यूपी के जिले अलीगढ़ में अवैध जमीन पर बने मस्जिद तोड़ने के लिए बुलडोजर पहुंचा तो समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने रोक दिया। उनका कहना था कि घर-घर में मदरसा होने की बात कहकर दस लाख रुपए देकर समझौता करा दिया।
सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने पर नाराजगी जताई। इसी के साथ कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं की वजह से ही आज कांग्रेस का ऐसा हाल है।
यूपी के जिले आगरा में दबंगों से परेशान होकर दुकानदार धरने पर बैठा है। डर की वजह से युवक ने पुलिस से शिकायत भी नहीं की है। युवक का कहना है कि विरोध करने पर मारपीट करते है। 200 से 250 रुपए ही कमा पाता है मगर दबंग उसको भी ले जाते हैं।
यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अपना फैसला सुना दिया है। जिसके बाद से राज्य में निकाय चुनाव का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। फैसले के बाद से पक्ष विपक्ष की बयानबाजी जारी है।
गाजियाबाद में महिला का शव कमरे में पाया गया है। स्थानीय थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
गाजियाबाद में ओयो होटल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला द्वारा घर जाने की जिद करने पर प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतारा था।
यूपी के अस्पतालों में कोरोना से निपटने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया। इस कड़ी में अलग-अलग अस्पतालों में सुबह 10 बजे मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों की भी मौजूदगी वहां पर रही।
यूपी में दो जगहों के नाम परिवर्तन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनओसी दे दी है। जिसमें गोरखपुर और देवरिया जिले की जगह शामिल है। दरअसल यूपी सरकार ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया था और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
भारत जोड़ो यात्रा यूपी में तीन जनवरी को गाजियाबाद में एंट्री करेगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने रोड मैप जारी कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने कई राजनीतिक दलों के नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भी भेजा है।