ज्ञानवापी मामले में अब पुलिस कमिश्नरेट की एंट्री हो गई है। पुलिस ने जवाब तलब कर विश्व वैदिक सनातन संघ को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
यूपी के सहारनपुर में स्थित स्टार पेपर मिल में भीषण आग लग जाने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के दौरान मिल के अंदर करीब 200 कर्मचारी मौजूद थे।
रामनगरी अयोध्या में शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था के पथ पर नंगे पैर चल पड़े। इस बीच जमकर जय श्री राम के नारे भी लगे।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद एक्शन में दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यालय पर छापेमारी की और कई सड़कों का औचक निरीक्षण किया।
यूपी के अलीगढ़ में पंजाब से वापस आ रही बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को बस ने रौंद दिय़ा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ढाई फीट के अजीम मंसूर शादी तीन फीट की बुशरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अजीम मंसूरी 32 साल के हैं और बुशरा 21 साल की हैं। मंगलवार रात से शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।
यूपी के इटावा में तिलक कार्यक्रम के दौरान दहेज की कार का ट्रायल सिपाही दूल्हे को भारी पड़ गया। पहली बार कार चलाने आए दूल्हे ने 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रामपुर के डिप्टी एसपी को घूस लेने के आरोप में डिमोट कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से मामले की जानकारी दी गई है। डिप्टी एसपी को डिमोट कर सिपाही बना दिया गया है।
अयोध्या में 2 नवंबर 1990 में हुई घटना को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं। रामधुन करते जा रहे कारसेवकों पर जिस तरह से गोलीबारी की गई उसके बाद कई लोगों ने सरयू में कूदकर तो कुछ ने शवों के बीच लेटकर जान बचाई।
योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद और अफसरों के बीच की नाराजगी साफतौर पर सामने आई है। वह अफसरों की लापरवाही और काम में बरती जाने वाली शिथिलता से दुखी है। इससे पहले भी मंत्रियों और अफसरों के बीच की रस्साकसी देखी जा चुकी है।