समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जयंत चौधरी इस समय दिल्ली में मौजूद है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने रालोद प्रमुख से मुलाकात कर इस बारे में जानकारी दी है।
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस को लेकर जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तारीख तय की गई।
वाराणसी के अर्दली बाजार इलाके में स्थित मदरसे में बच्चों को संस्कृत पढ़ाई जा रही है। यहां बच्चों को संस्कृत पढ़ाने के लिए बाहर से टीचर आते हैं। वहीं बच्चों में भी संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करने को लेकर उत्सुकता देखती है।
यूपी के हमीरपुर में सरेआम बीच रोड पर एक महिला ने अपने पति की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच पांच साल से विवाद चल रहा है।
यूपी के मेरठ निवासी महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अमेरिका में रहने के दौरान उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। महिला ने मेरठ पुलिस को तहरीर देते हुए ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
यूपी के हरदोई जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में धक्का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कलेक्ट्रेट का है।
काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की संख्या ने कई रिकॉर्ड तोड़े। सामने आए आंकड़ों में बताया गया कि आरती के समय दर्शनार्थियों की संख्या में दोगुने का इजाफा हुआ है। बताया जाता है कि महादेव के दर्शन के साथ भक्तों को आरती का विशेष फल मिलता है।
रामनगरी अयोध्या में अक्षय नवमी के मौके पर 14 कोसी परिक्रमा की शुरूआत की गई है। परिक्रमा के दौरान भीड़ बढ़ने के कारण हनुमान गुफा के पास अचानक से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ज्ञानवापी मामले में अब पुलिस कमिश्नरेट की एंट्री हो गई है। पुलिस ने जवाब तलब कर विश्व वैदिक सनातन संघ को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
यूपी के सहारनपुर में स्थित स्टार पेपर मिल में भीषण आग लग जाने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के दौरान मिल के अंदर करीब 200 कर्मचारी मौजूद थे।