आगरा में विजिलेंस की जांच से शिकंजे में आया फिरोजाबाद में तैनात प्रधानाध्यापक चंद्रकांत शर्मा, 'सुनील' बनकर सात वर्ष तक मिड डे मील के लिए आने वाली धनराशि में घोटाला करता रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सोते रहे।
यूपी के जिले झांसी का युवक कंप्टीशन की तैयारी करने आगरा गया था। यहीं उसे एक लड़की से प्यार हो गए। दोनों के परिवार ने रजामंदी से शादी कर दी। करीब 10 साल बाद अब लड़की फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। मायके पक्ष ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने आई थी लेकिन 2 दिन तक दारोगा उसे टालता रहा। जब ये बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष को पता चली तो सबसे सामने दारोगा तीरथ कुमार को खूब लताड़ा। वीडियो भी सामने आया।
यूपी के झांसी जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपनी सास को फोन करके दो मासूम बच्चों का खास ख्याल रखने की बात कही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी थी।
इनकम टैक्स की टीम ने घनाराम कंस्ट्रक्शन कंपनी के लखनऊ और झांसी समेत कई ठिकानों पर रेड की। इस दौरान आईटी टीम दस्तावेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि यह कंस्ट्रक्शन कंपनी समाजवादी पार्टी के नेता श्याम सुंदर यादव और उनके भाई बिसन सिंह की है।
रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया प्रतापगढ़ में कुंडा के विधायक हैं। कुंडा के शेखपुर आशिक इलाके में मोहर्रम का गेट लगाया गया था। इसे लेकर राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने दो दिन पहले ट्वीट कर मुख्यमंत्री से गेट हटाए जाने की मांग की थी। मांग के बाद भी मोहर्रम का गेट नहीं हटाया गया
यूपी के शाहजहांपुर में 12 साल की किशोरी से दो सगे भाइयों ने लगातार दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी 13 साल की उम्र में गर्भवती हुई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। कोर्ट ने 28 साल बाद गैंगरेप के मामले में सुनवाई की है।
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भूरादेव पर ही पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। बादशाही बाग नदी में पानी के बहाव में फंसी स्कॉर्पियों को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया।
भारतीय किसान यूनियन की अगवाई में किसानों ने ट्यूबवेल्स (नलकूप) से बिजली के मीटर उखाड़ दिए हैं। ट्यूबवेल्स से उखाड़े गए बिजली के मीटर को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पावर कारपोरेशन के असफरों को सौंप दिया।
यह हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मकराओं गांव के पास हुआ था। जिसमें ट्रक ड्राइवर और हेल्पर घायल हुए हैं। 16 टायर वाला यह ट्रक सुमेरपुर इंडस्ट्रियल एरिया से स्क्रैप लेकर चेन्नई के लिए निकला था। ट्रक जैसे ही मौदहा कोतवाली क्षेत्र में मकराओं गांव के पास पहुंचा हादसे का शिकार हो गया।