एक तरफ विश्वविद्यालय के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट नहीं जारी हुआ है और दूसरी तरफ सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में छात्र असमंजस की स्थिति में है और रिजल्ट में देरी की वजह से परेशान भी।
यूपी के आगरा में सेना भर्ती की तैयारी में जुटे एक युवक ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक लगातार नौकरी की तलाश में जुटा था और परेशान था। युवक का चप्पल और मोबाइल भी पुलिस ने नाव से बरामद किया है।
सावन महीने का तीसरा सोमवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का अभिषेक देश की 12 नदियों और तीन समुद्रों के जल से किया जा रहा है। आज बाबा विश्वनाथ अर्धनारीश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इससे पहले भोर में पारंपरिक तरीके से बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई।
मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभयनाथ यादव के परिवार ने बताया कि देर रात सीने में तेज दर्द शुरू होने के बाद उन्हे अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अधिवक्ता अभयनाथ यादव की मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई है।
26 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ का अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में यह फैसला हुआ। तय हुआ कि अब यूपी के सभी सरकारी स्कूलों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1100 की जगह 1200 रुपये दिए जाएंगे। ये योजना 1 करोड़ 90 लाख बच्चों को लाभ देगी।
छिबरामऊ कस्बे की कृति ने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, मेरा नाम कृति दुबे है. मैं कक्षा एक में पढ़ती हूं। मोदी जी आपने बहुत महंगाई कर दी है। यहां तक पेंसिल रबर तक महंगी कर दी है। और मैगी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब मेरी मां पेसिंल मांगने पर मारती हैं। मैं क्या करूं? बच्चे मेरी पेंसिल चोरी कर लेते हैं। '
लखनऊ और कानपुर के पुलिस कामिश्नर बदले गए। एस. बी. शिरोडकर पुलिस कमिश्नर लखनऊ बने, बी.पी. जोगदण्ड पुलिस कमिश्नर कानपुर बने, डीके ठाकुर को प्रतीक्षारत किया गया, विजय कुमार मीना भी प्रतीक्षारत किए गए।
पुलिस विभाग में कर्मियों को छुट्टी के लिए अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक उन्हें छुट्टियां नहीं मिलने से वह परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। इस संबंध में एडिशनल एसपी डीपी तिवारी ने बताया कि पर्व त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कर्मियों को भी छुट्टी प्रदान की जाती है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कोर्रिया निवासी मोहित सिंह 36 वर्ष परिवहन निगम में संविदा पर चालक था। उसकी पहली पत्नी पूजा की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई। पहली पत्नी का एक चार वर्ष का बेटा शिवा और दो वर्ष की बेटी सृष्टि ढाई वर्ष है।
अनुराग शुक्ला अयोध्या: झूला पड़ा कदम की डारी झूले अवध बिहारी.. राम नगरी का प्रसिद्ध सावन झूला मेला रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरंभ हो गया। मंदिरों से गाजे- बाजे के साथ बड़े-बड़े रथ पर भगवान के विग्रह की पालकी यात्रा निकाली गई। मणि पर्वत जाकर मंदिरों के चल विग्रह को पेड़ों की डालों पर पड़े झूले पर प्रतीक रूप में झुलाया गया। इसी के साथ अयोध्या के हजारों मंदिरों में एक साथ झूले पड़ गए। इसे अनादिकाल से परंपरागत रूप मनाया जाता है। भगवान श्रीराम माता जानकी द्वारा सावन मास में की गई आनंद विहार की लीलाओं को आधार मानकर यह उत्सव मंदिरों में होता है। इसी के साथ अयोध्या के मंदिरों में झूलनोत्सव शुरुवात हो गई। यह उत्सव रक्षाबंधन तक यानी सावन पूर्णिमा तक चलेगा।