शामली में प्रेम विवाह के 6 माह बाद ही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता ने 15 दिन पहले ही दहेज उत्पीड़न को लेकर पुलिस से शिकायत की थी और आत्महत्या करने से पहले वह महिला थाने से ही वापस आई थी।
यूपी के मेरठ जिले में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सावन के पावन महीने में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों को 19 जुलाई से 27 जुलाई तक का अवकाश घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी शहर के विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताई गई है।
लखनऊ के लुलु मॉल को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए गए है। बीते दिनों अखिलेश यादव की ओर से भी इस मॉल पर जारी विवाद को लेकर सवाल उठाए गए थे।
यूपी के आजमगढ़ जिले में मोमिन से बनी मीना और सूरज के प्यार के दुश्मन पूरा जमाना बन रहा है। शादी के बाद से दोनों घर में ही कैद है। ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही आजमगढ़ कोर्ट में जाकर कोर्ट मैरिज करेंगे और दूसरे राज्य में जाकर रहेंगे।
यूपी के कुशीनगर जिले में रशियन लड़की और हिंदूस्तानी लड़के की शादी की चर्चा चारों तरफ हो रही है। दोनों के बीच आ रही सरहद की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को मुकम्मल किया। शहर के एक लड़के और रूस की एक लड़की का प्रेम कुछ ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने विवाह कर लिया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर सभी जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में बैठक की। इस दौरान कहा गया कि यात्रा के दौरान किसी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए।
फिरोजाबाद में मायके में रह रही पत्नी के साथ चलने से इंकार करने पर गुस्साए पति ने अपनी बाइक में आग लगा दी। बाइक की लपटें उठती देख पति मौके से भाग निकला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला मायके में रह रही है।
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरपुर गांव में सोमवार को सुबह घर के अंदर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को चादर से ढक दिया गया। महिला का 10 साल का बेटा जब स्कूल से घर आया तो उसने मां को उठाने का प्रयास किया।
यूपी के वाराणसी जिले में फर्जी मदरसों को लेकर नकेल कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में करीब 100 मदरसों की पात्र योग्य मान्यता नहीं है। इसलिए सर्वे के बाद मदरसों को लेकर बड़ा कदम सामने आ सकता है।
शासकीय अधिवक्ता राणा संजीव सिंह ने बताया कि हिन्दू पक्ष की वादी संख्या एक राखी सिंह के अधिवक्ता शिवम गौड़ ने आज जिला जज ए के विश्वेश की अदालत के समक्ष अपनी दलील रखी, हिन्दू पक्ष की दलील मंगलवार को भी जारी रहेगी।