Indian wedding drama: प्रयागराज में दूल्हे के मजाकिया जवाब ने शादी तोड़ दी। दुल्हन ने जन्मतिथि पूछे जाने पर दूल्हे द्वारा 2025 बताए जाने पर शादी से इनकार कर दिया। दूल्हन पक्ष ने दूल्हे पर मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगाया।

Groom's joke breaks wedding: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक शादी समारोह उस समय विवाद और चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हे की एक गैरजिम्मेदार और हास्यास्पद हरकत के कारण दुल्हन ने जयमाल के स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया। मामला जिले की मेजा तहसील के अकबर शाहपुर गांव का है, जहां शुक्रवार को आई बारात बिन दुल्हन ही लौट गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयमाल के दौरान दूल्हे का जवाब बना विवाद की जड़

समारोह के दौरान दुल्हन की सहेलियों ने जब दूल्हे से हल्के-फुल्के अंदाज में उसकी जन्मतिथि पूछी तो उसने मजाक में जवाब दिया कि उसकी जन्मतिथि वर्ष 2025 है। यह सुनते ही दुल्हन ने वरमाला डालने से मना कर दिया और शादी करने से इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने और परिवार के सदस्यों द्वारा मान-मनौव्वल के बावजूद दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।

दुल्हन के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

दुल्हन के भाई का कहना है कि सात भाइयों में उसकी इकलौती बहन की शादी पर परिवार ने कुल 11 लाख रुपये से अधिक खर्च किया था, जिसमें बाइक और अन्य उपहार भी शामिल थे। लेकिन बारात के दौरान दूल्हे की हरकतों और उसके पिता की दहेज संबंधी मांगों से परेशान होकर यह निर्णय लिया गया। दुल्हन पक्ष का यह भी आरोप है कि दूल्हा मानसिक रूप से असंतुलित है, उसे न मोबाइल चलाना आता है, न बाइक चलाना, और न ही वह अपनी सही जन्मतिथि बता पाया।

दूल्हे के परिवार ने दी सफाई

वहीं, दूल्हे के परिवार ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि दूल्हे ने महज मजाक में गलत जन्मतिथि बताई थी, जिसे लेकर बेवजह विवाद खड़ा किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने दुल्हन पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। इसके बाद बारात निराश होकर लौट गई।

यह भी पढ़ें: अब UP से चलेगी BrahMos! जानिए भारत की नई 'सुपर वेपन फैक्ट्री' के बारे में सबकुछ