पश्चिम बंगाल से आई महिलाओं ने महाकुंभ में योगी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की, खासकर महिलाओं के लिए किए गए इंतजामों की। उन्होंने कहा कि योगी जी ने जो व्यवस्था की है, उसके आगे ममता दीदी भी फेल हैं।

नई दिल्ली। 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। दूर देश-विदेश से लोग इस अद्भूत मौके का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में योगी सरकार की तरफ से सुरक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी को भी कुछ परेशानी न हो। इन सबके बीच एक वीडियो एशियान नेट हिंदी ने कवर किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल से महाकुंभपहुंची कुछ महिलाएं बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ करती हुई दिखाई दे रही हैं। जोकि अकेले महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल से पहुंची महिलाओं ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। महिलाओं के समूह ने कहा कि हम अकेले महिला होकर इतनी दूर आए हमें कोई दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा और यहां की व्यवस्था है महिलाओं को लेकर काफी अच्छी है। इस दौरान महिला ने ये कहा कि जो व्यवस्था योगी सरकार ने की है, उसके आगे ममता (सीएम ममता बनर्जी) दीदी भी फेल हो गई हैं।

जानिए महिलाओं को लेकर योगी सरकार ने किए हैं क्या-क्या इंतजाम

- महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी खास ध्यान दिया गया है। महिलाओं के लिए अलग से थाने की व्यवस्था की गई है। महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जोकि महिलाओं की मदद करेगी।

- तीन महिला पुलिस थाने महाकुंभ में बनवाए गए हैं। पुरुष पुलिस को भी महिलाओं की मदद के लिए ड्यूटी पर रखा गया है।

- मेले में हॉस्पिटल में तीन शिफ्ट में 48 महिला डॉक्टर्स ऑन डियूटी लगाई गई है। वहीं, 24 घंटे गायनेकोलॉजिस्ट भी इस दौरान तैयार रहने वाली है।

- अस्थायी सेंट्रल हॉस्पिटल में 30 बेड़ महिलाओं के लिए रिजर्व रहने वाले हैं। सेंट्रल हॉस्पिटल में तो लेबर रूम की भी व्यवस्था की गई है। 10 बड़े बच्चों के लिए भी तैयार किए गए हैं। ऐसे में बच्चों से लेकर महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-

महाकुंभ का हेलीकॉप्टर से इतने रुपये में देखें अद्भूत नजारा, यहां करें टिकट बुक

मंदिरों-घाटों से लेकर सरकार की तैयारियों तक,जानिए महाकुंभ 2025 की A to Z जानकारी