एक महिला की डिलीवरी होने वाली थी। लेकिन उसने डिलीवरी की डेट को आगे बढ़वा लिया। ये बात सुनकर हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जो महिला ने अपनी डिलीवरी डेट को ही आगे बढ़वा लिया।

कानपुर. ये मामला उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले का है। यहां लोकसभा चुनाव के तहत मतदान होना था। इसलिए महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी की डेट को आगे बढ़वा लिया। क्योंकि महिला वोट देना चाहती थी। उसके लिए डिलीवरी से ज्यादा महत्वपूर्ण वोट देना है। आईये जानते हैं पूरा मामला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वोट डालने पहुंची प्रेग्नेंट महिला

13 मई को यूपी के कानपुर जिले के बाबूपुरवा क्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर एक गर्भवती महिला वोट देने के लिए आई। महिला ने बताया कि उसकी डिलीवरी की तारीख 11 मई थी। अगर उसकी उस दिन डिलीवरी हो जाती तो संभवता वोट नहीं दे पाती। इस कारण उसने डॉक्टर को बोलकर अपनी डिलीवरी की तारीख को दो दिन आगे बढ़वा लिया।

जानिये क्या बोली प्रेग्नेंट महिला

प्रेग्नेंट महिला का नाम शालिनी है। उन्होंने बताया कि 13 तारीख को मतदान होना था। इस कारण उन्होंने अपनी डिलीवरी की तारीख को दो दिन आगे बढ़वा लिया। उनका कहना था कि सभी काम से ज्यादा जरूरी मतदान करना है। इसलिए उन्होंने मतदान किया। वोट देकर वे बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि अब वे डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो जाएंगी।