पहाड़ों में बर्फबारी और मैदान में बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने यूपी अगले 48 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की है।

UP Weather 14th Or 15th January: कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग कंबल और रजाई के अंदर दुबके हुए हैं। लखनऊ कानपुर फतेहपुर और अयोध्या सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक अगले 48 घंटों में प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा रहेगा 15 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी को प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 15 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा और गरज-मलक की संभावना जताई गई है। इस ठंड ने लोगों को घर के अंदर दुबक कर रहने पर मजबूर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मौसम में यह बदलाव मौसम विक्षोभ के कारण हो रहा है।

अगले दो दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें और धीरे-धीरे वाहन चलाएं। ठंड से बचने के लिए चेहरे को ढककर रखें और अत्यधिक ठंड में बाहर जाने से बचें।


यह भी पढे़ं: महाकुंभ 2025 के पहले दिन 10 फोटोज में देखिए के उमड़ा आस्था का सैलाब