रक्षा बंधन के मौके पर मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बहनों को बसों में फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा। यूपी की रोडवेज बसें पिछले 6 साल से रक्षा बंधन पर राज्य की महिलाओं को फ्री में बस सर्विस उपलब्ध करा रही हैं। 

लखनऊ. रक्षा बंधन के मौके पर मध्य प्रदेश की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी बहनों को बसों में फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा। वैसे उत्तर प्रदेश में यह पहली बार नहीं है। यूपी की रोडवेज बसें पिछले 6 साल से रक्षा बंधन पर राज्य की महिलाओं को फ्री में बस सर्विस उपलब्ध करा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Raksha Bandhan 2023 स्पेशल गिफ्ट: यूपी के योगी सरकार की बहनों के लिए गुड न्यूज

उत्तर प्रदेश की महिलाएं रक्षा बंधन के अवसर पर 30 अगस्त और 31 अगस्त को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। ई-बसों में महिलाओं को बस कंडक्टर जीरो कीमत का टिकट देगा। फ्री सुविधा 29 अगस्त की रात 12 बजे से अगले 48 घंटे यानी 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी।

दिल्ली-नोएडा, अलीगढ़-कानपुर तक रक्षा बंधन पर बहनों को फ्री यात्रा का अवसर

रोडवेज के रीजनल मैनेजर सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। वहीं, दिल्ली, कानपुर, आगरा, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद सहित कई लोकल रूटों पर रोडवेज की बसें चल रही हैं।

रक्षा बंधन पर इंदौर में AICTSL की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा

उत्तर प्रदेश की तरह ही मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल में नगर निगम द्वारा संचालित बसों में रक्षा बंधन पर बहनों को फ्री में यात्रा कराई जा रह है। इंदौर में रोज सवा लाख से अधिक महिलाएं, युवतियां और छात्राएं एआईसीटीएसएल की शहर में चल रहीं बसों में यात्रा करती हैं। इंदौर में 400 बसें चलती हैं।

रक्षा बंधन पर भोपाल में नगर निगम की बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा

भोपाल में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह सरकार ने रक्षा बंधन पर नगर निगम द्वारा संचालित बसों में महिलाओं को फ्री में यात्रा का ऐलान किया था। भोपाल मेयर मालती राय के मुताबिक, 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भोपाल में सिटी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर की सुविधा दी गई है। महिलाएं 30 अगस्त को रात नौ बजे तक 368 सिटी बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। यह सुविधा भोपाल शहर के अलावा मंडीदीप, भोजपुर तक रहेगी। सिटी बसों में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोग सफर करते हैं।

यह भी पढ़ें

Raksha Bandhan में भींगेगा उत्तर प्रदेश-मथुरा, मेरठ, अलीगढ़ सहित कई जिलों में तेज बारिश की भविष्यवाणी

रक्षा बंधन पर School Girls ने क्यों लिखा CM योगी को खून से खत?