अपने संस्थापक को भारत रत्न मिलने पर रालोद आफिस में मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने पर पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया। 

Bharat Ratna to Ch.Charan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा के रूप में विख्यात चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का ऐलान किया गया है। पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में जश्न का माहौल है। अपने संस्थापक को भारत रत्न मिलने पर रालोद आफिस में मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। रालोद नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने पर पीएम मोदी को भी धन्यवाद दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना पूरे देश के किसानों का सम्मान है। चौधरी चरण सिंह को सम्मानित कर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति ने देश की जनभावनाओं का ख्याल रखा है।

रालोद नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाकर किसानों-मजदूरों के मसीहा को सम्मान दिया।