UP के सहारनपुर में मंदिर के सेवादार बहादुर की हत्या उसके साथी बाबा राजू उर्फ मणिनाथ ने खुकरी से की। आरोपी ने बताया कि सेवादार शराब और मीट खाता था, जिससे गुस्से में आकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला बाला जी मंदिर से जुड़ा है।

सहारनपुर। UP के सहारनपुर जिले में स्थित बाला जी मंदिर के सेवादार बहादुर (65) की हत्या उसके साथी बाबा राजू उर्फ मणिनाथ ने खुकरी से कर दी। आरोपी ने हत्या का कारण मंदिर में शराब पीने और मीट खाने को बताया और यह भी स्वीकार किया कि उसने कई बार बहादुर को इस आदत से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। बाबा ने कहा कि उसे अपनी हत्या करने का कोई पछतावा नहीं है और सब कुछ बालाजी महाराज की इच्छा से हुआ है, क्योंकि बालाजी इन सब चीजों से नफरत करते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने मंदिर के पुजारी को किया गिरफ्तार

मंदिर परिसर में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ मणिनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले एक साल से बहादुर के साथ मंदिर में रह रहा था। बहादुर ने मंदिर में रोजाना शराब पीने और मीट खाने की आदत बना ली थी, जिसे वह कई बार मना चुका था। लेकिन बुधवार को जब गुस्सा ज्यादा बढ़ गया, तो उसने खुकरी उठाई और बहादुर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

हत्या के बाद घटनास्थल से फरार नहीं हुआ आरोपी बाबा

हत्यारोपी बाबा ने हत्या के बाद घटनास्थल और पुलिस के पास बने रहने की कोशिश की, ताकि उस पर शक न जाए। पुलिस की फोरेंसिक टीम को खुकरी पर खून लगे हुए सबूत मिले, जिसके बाद बाबा पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने हत्या को पूरी तरह से कबूल कर लिया।

अपनी बहन से जताई थी मृतक ने हत्या की आशंका

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी ने बताया कि हत्या से पहले बहादुर ने अपनी बहन को फोन करके यह बताया था कि उसकी हत्या हो सकती है और बाबा उसे मार सकता है। इस तरह से पुलिस ने हत्या का मामला सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंदिर में सेवा करने वाले बहादुर का 35 वर्षों से मंदिर में रहने का इतिहास था। वह नेपाल के रहने वाले थे और दान और भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करते थे।

ये भी पढ़ें…

कोचिंग संचालक ने छात्रा से की दरिंदगी...पुलिस लेकर पहुंची पत्नी धरने पर बैठी

FIR कराकर जेल भिजवाया..अब जमानत का इंतजाम...एक मां ने बेटे को कुछ यूं सिखाया सबक