सपा ने मैनपुरी, बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर सहित कई प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दो दिन पहले ही सपा और कांग्रेस के बीच हुई मीटिंग में कांग्रेस को 11 लोकसभा सीटें देने पर सहमति बनी थी। 

Samajwadi Party announces candidates in UP: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने मैनपुरी, बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर सहित कई प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दो दिन पहले ही सपा और कांग्रेस के बीच हुई मीटिंग में कांग्रेस को 11 लोकसभा सीटें देने पर सहमति बनी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुलायम की सीट पर डिपंल, बदायूं से धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में परिवार के तीन सदस्यों के नाम हैं। मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सीट से उपचुनाव में जीती डिंपल यादव को फिर से इसी सीट पर उतारा गया है। धर्मेंद्र यादव को बदायूं से सपा ने प्रत्याशी बनाया है। धर्मेंद्र यादव बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से हार गए थे। संघमित्रा मौर्य, सपा के महासचिव व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। मौर्या ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। अखिलेश यादव के चचेरे भाई अक्षय यादव केा फिरोजाबाद से प्रत्याशी बनाया गया है। अक्षय यादव, प्रो.राम गोपाल यादव के सुपुत्र हैं। बस्ती से राम प्रसाद चौधरी मैदान में उतारे गए हैं तो योगी के गढ़ गोरखपुर से टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद को सपा ने एक बार फिर चुनाव मैदान में उतारा है। गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन बीजेपी से प्रत्याशी हैं।

देखिए कहां से किसको मिला टिकट?

  • संभल (07) शफीकुर्रहमान बर्क
  • फिरोजाबाद (20) अक्षय यादव
  • मैनपुरी (21) डिम्पल यादव
  • एटा (22) देवेश शाक्य
  • बदायूँ (23) धर्मेंद्र यादव
  • खीरी (28) उत्कर्ष वर्मा
  • धौरहरा (29) आनन्द भदौरिया
  • उन्नाव (33) अनु टण्डन
  • लखनऊ (35) रविदास मेहरोत्रा
  • फर्रुखाबाद (40) डॉ. नवल किशोर शाक्य
  • अकबरपुर (44) राजाराम पाल
  • बाँदा (48) शिवशंकर सिंह पटेल
  • फैजाबाद (54) अवधेश प्रसाद
  • अम्बेडकर नगर (55) लालजी वर्मा
  • बस्ती (61) रामप्रसाद चौधरी
  • गोरखपुर (64) काजल निषाद

Scroll to load tweet…

इंडिया गठबंधन का हिस्सा है समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। यूपी में गठबंधन का प्रमुख दल सपा ही है। उसके साथ राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस भी है। कांग्रेस को बीते दिनों सपा ने 11 सीट देने का ऐलान किया था। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ समझौता में 11 सीटों पर सहमति बनी है। हालांकि, अभी पश्चिम यूपी के प्रमुख दल रालोद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें:

थोड़ा सा दबाव पड़ता है तो वह यू-टर्न ले लेते हैं...नीतीश कुमार के पाला बदलने पर राहुल गांधी का पहला बयान