समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेता का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बार गर्ल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वे एक बार गर्ल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सपा ने लिखा है कि संस्कार, संस्कृति, धर्म और राष्ट्रवाद सिखाने वाले भाजपाई ही अव्वल दर्जे के लंपट और बलात्कारी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सीएम योगी पर साधा निशाना

सपा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सीएम योगी सदन में बड़ा लंबा लंबा ज्ञान छौंकते है। लेकिन सच्चाई यह है कि अपराधियों, बलात्कारियों, लंपटोंं, शोहदों और भ्रष्टाचारियों को पूरा संरक्षण और बढ़ावा सीएम योगी देते हैं। इसी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें बार बाला के साथ डांस कर रहे शख्स को बजरंग दल और भाजपा नेता बताया है।

Scroll to load tweet…

भाजपा और सपा में छिड़ी जंग

सपा द्वारा ये वीडियो शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सपा और भाजपा के बीच जंग छिड़ गई है। कोई लिख रहा है किसी की निजी जिंदगी में ताक झांक करना समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता का परिचायक है। सैफई में सरेआम वो भी अपने बाप के सामने अश्लील नृत्य देखना इनको सही लगता है। वहीं एक राष्ट्रवादी नामक यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वो बार बालाओं के साथ है तो ये क्या तेरे घरवालों के साथ खड़ा है। तुम्हारी पार्टी तो सबसे बड़ी समर्थक है। बलात्कारियों की दूसरों को ज्ञान दे रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में लड़की के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अफसरों को हटाया

यह भी पढ़ें : सहेली ने लड़का बनकर किया झूठा प्यार, सदमें में 24 साल की लड़की ने किया सुसाइड