सोशल मीडिया पर एक लड़की जिसे लड़का समझकर प्यार कर बैठी थी। असल में वह लड़की थी। इस राज का खुलासा होने से पहले 24 साल की लड़की ने अपनी जान दे दी।

सतारा. महाराष्ट्र के सतारा में एक 24 साल की लड़की ने सुसाइड कर लिया। क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर जिस लड़के से प्यार करती थी। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद वह सदमें में आ गई और उसने अपना भी जीवन खत्म कर लिया। हैरानी की बात तो यह है कि ये सबकुछ एक सहेली ने सिर्फ मजाक के लिए किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहेली बन गई थी लड़का

जानकारी के अनुसार 24 साल की ऋतुजा पवार और गायत्री मोहिते दोनों आपस में सहेलियां थीं। एक दिन गायत्री ने मजे लेने के लिए इंस्टाग्राम पर एक लड़के के नाम से फेंक आईडी बनाई। इसके बाद उसने ऋतुजा को मैसेज करना शुरू कर दिए। इसके बाद पहले दोस्ती, फिर प्यार और​ फिर सोशल मीडिया पर ही शादी तक बात पहुंच गई। एक दिन जब गायत्री को लगा कि ऋतुजा लड़के से हद से ज्यादा प्यार करने लगी है। ऐसे में कभी अचानक राज खुला तो दिक्कत हो सकती है। इस कारण उसने एक दूसरी आईडी से ऋतुजा को मैसेज कर बताया कि जिस लड़के से वो प्यार करती है। वह बीमारी की वजह से मर गया। ये जानकर ऋतुजा टेंशन में आ गई और उसने भी अपनी जिंदगी खत्म कर ली। क्योंकि वह सच्चा प्यार करने लगी थी। उसे क्या पता था कि ये सब उसकी सहेली ने सिर्फ मजाक के लिए किया है। गायत्री सोच रही थी कि वह लड़के की मौत के बारे में बताएगी तो शायद ऋतुजा उसे भूल जाएगी। लेकिन सब उल्टा हो गया। ऋतुजा ने सदमें में खुद को ही खत्म कर लिया।

यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में प्रेमी युगल का शव नदी में तैरता मिला, सबसे शॉकिंग था वो एक एंगल

ऋतुजा ने लिखी ये बात

ऋतुजा को जब फर्जी आईडी से पता चला कि जिस लड़के से वो प्यार करती थी। उसकी मौत हो गई है। तो ऋतुजा ने उसी आईडी पर लिखा कि अब वो अपनी जिदंगी खत्म करने जा रही है। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने सुसाइड केस की जांच की तो सामने आया कि ​ऋतुजा जिस लड़के से प्यार करती थी। वह कोई लड़का नहीं बल्कि उसकी सहेली गायत्री थी। इस मामले में साइबर टीम ने फर्जी आईडी की जांच कर खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : VIDEO : 'नागिन' के रूप में मिली 3 माह से लापता लड़की, देखकर हैरान रह गए लोग